{"_id":"e0f7c594-1d30-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"report-demanded-from-hospital-on-yash-chopra-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यश चोपड़ा की मौत पर अस्पताल से रिपोर्ट तलब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यश चोपड़ा की मौत पर अस्पताल से रिपोर्ट तलब
मुंबई/सुमंत मिश्र
Updated Wed, 24 Oct 2012 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर मुंबई के पॉश इलाकों में फैलते डेंगू के प्रकोप और जाने-माने फिल्मकार यश चोपड़ा की इस बीमारी से हुई के मौत के बाद मुंबई महानगर पालिका (मनपा) इस बीमारी की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है। मनपा प्रशासन की ओर से लीलावती अस्पताल को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें यश चोपड़ा के मौत के कारणों की रिपोर्ट मांगी गई है।
अतिरिक्त आयुक्त मोहन अडतानी ने बताया कि इस तरह की बीमारी से किसी भी मरीज की किसी भी अस्पताल में मौत होती है तो मनपा कानून के तहत 24 घंटे में उसकी सूचना मनपा कार्यालय में देनी होती है। मगर जब मंगलवार तक यश जी की डेंगू के कारण मौत की जानकारी अस्पताल द्वारा नहीं दी गई तो हमने उन्हें नोटिस भेजा है।
वैसे पिछले 48 घंटे में मुंबई में डेंगू से 4 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले एक पखवाड़े के अंदर दक्षिण मुंबई के अस्पतालों में डेंगू से पीड़ित लगभग 157 मरीज भर्ती किए गए हैं। मनपा आयुक्त के अनुसार डेढ़ महीने में 10 मरीजों की मौत के बाद प्रशासन ने रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
मनपा में विपक्ष के नेता ज्ञानराज निकम ने मनपा प्रशासन पर आरोप लगाया है कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में प्रशासन विफल साबित हो रहा है। पिछले एक महीने में मुंबई महानगर और उपनगरों के साथ ही दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैला है।
अधिकांश मरीज यहां के पॉश इलाकों दादर, भायखला, वर्ली और परेल के हैं। मनपा के रिकार्ड के अनुसार पिछले साल मानसून के बाद अक्टूबर में जहां डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या 416 थी वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 647 हो गई है।