टीवी जगत में कंटेंट चाहे कैसा भी हो, रोल से मजबूत बना देती महिलाएं: रेणुका शहाणे
फिल्म अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने पीटीआई से एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि टीवी जगत में सबसे ज्यादा महत्व महिलाओं का है। कंटेंट चाहे कैसा भी हो, महिलाएं अपने रोल से इसे मजबूत बना देती हैं।
52 साल की रेणुका शहाणे बहुत सी हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 90 के दशक में फिल्म 'हम आपके हैं कौन में ' सलमान खान की भाभी के रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा कोरा कागज जैसी फिल्मों में भी इनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी।
रेणुका ने बताया कि मैं टीवी से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन टीवी में महिलाओं को ज्यादा महत्व दिया जाता हैं। जब 80 और 90 के दशक में मैने फिल्मों में काम किया तो उस वक्त महिलाओं में सबसे ज्यादा महत्व श्रीदेवी को दिया जाता था, लेकिन आज का समय ऐसा है कि हर जगह महिलाओं का अहम किरदार नजर आता हैं।
रेणुका ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन ' के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और अभिनेता आशुतोष राणा से शादी कर ली। कुछ समय बाद रेणुका ने बेटे को जन्म दिया था। उसके बाद वह अपने बच्चे के साथ व्यस्त रहने लगी थीं और उन्हें कभी ऐसा लगा नहीं कि अपने काम में फिर से वापस आना चाहिए।
![]()