फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Remo Dsouza latest funny video viral with wife Lizelle on social media celebs react

Funny Video: रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल के साथ शेयर किया फनी वीडियो, लिखा- 'सब जगह ये चलता है'

Fri, 20 Jun 2025 04:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Jun 2025 04:41 PM IST
सार

Lizelle Remo Dsouza: रेमो डिसूजा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी लिजेल के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर सेलेब्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Remo Dsouza latest funny video viral with wife Lizelle on social media celebs react
रेमो डिसूजा और लिजेल - फोटो : इंस्टाग्राम@remodsouza

विस्तार

भारतीय कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक और निर्माता रेमो डिसूजा ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फनी वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो में रेमो पत्नी लिजेल के साथ प्रेंक करते नजर आ रहे हैं और लिजेल को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वह कर क्या रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

रेमो का पोस्ट
रेमो डिसूजा ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी लिजेल के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया। यह वीडियो या तो एयरपोर्ट का है या तो ट्रेन स्टेशन का। इस वीडियो में लिजेल कुछ खाती नजर आ रही हैं और रेमो कुछ अपने डांसिंग स्टाइल में करते नजर आ रहे हैं। वह लिजेल के सर पर टिकट को हल्के से मारते हैं और फिर एक हुक स्टेप करते हैं। इस मजेदार वीडियो के साथ रेमो ने कैप्शन में लिखा, 'ट्रेन हो या प्लेन, सब जगह यह चलता है। बेचारी लिजेल को कोई अंदाजा नहीं है कि मैं क्या कर रहा था।'

View this post on Instagram

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
रेमो डिसूजा के इस वीडियो पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट कर रहे हैं। टीवी होस्ट और एक्टर मनीष पॉल ने लिखा, 'हाहाहा', एक्ट्रेस मनीषा रानी ने हंसते हुए स्माइली इमोजी बनाए। एक्टर मिलाप जावेरी ने लिखा, 'सर आ जाओ वापस, आपका इंतजार कर रहा हूं।',तुषार शेट्टी ने हंसते हुए इमोजी शेयर किए। वहीं फैंस ने भी कई मजेदार कमेंट कर अपनी राय शेयर की है। एक फैन ने लिखा, 'गोविंदा और रवीना की जोड़ी की याद दिलाता है', एक और फैन ने लिखा, 'वाओ रेमो सर ऑउट स्टेंडिंग दिल जीत लिया सर मजा आ गया', एक और फैन ने लिखा, 'राजू भैया।'
 
विज्ञापन

रेमो का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेमो ने अपने करियर के दौरान 100 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे सफल और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर माना जाता है। उन्होंने कई भारतीय कोरियोग्राफरों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में काम किया है। इसके अलावा वह कई रिएलिटी शो के जज के तौर पर नजर आ चुके हैं, जिनमें डांस रियलिटी शो डांस प्लस भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया ने मनाया दोनों बेटों का धूमधाम से जन्मदिन, फैंस बोले- 'सबसे प्यारी मां'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed