फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Remo D Souza mourns the death of Jason Watkins brother of wife Lejal

रेमो डिसूजा ने साले वाटकिंस को लेकर की भावुक पोस्ट, कहा-"भाई तुमने दिल तोड़ दिया"

Fri, 21 Jan 2022 07:44 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 07:44 PM IST
सार

 रेमो डिसूजा ने अपने साले वाटकिंस के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
Remo D Souza mourns the death of Jason Watkins brother of wife Lejal
रेमो डिसूजा के साले जेसन वॉटकिंस - फोटो : insta

विस्तार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस का बुधवार निधन हो गया था। जिसके बाद रेमो की पत्नी और जेसन वाटकिंस की बहन लिजेल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही मार्मिक पोस्ट की थी। अब रेमो ने भी उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। रेमो डिसूजा ने अपने साले वाटकिंस के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन

रेमो ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह वाटकिंस के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रेमो ने लिखा-"भाई तुमने हमारा दिल तोड़ दिया, उम्मीद है तुम्हें अंत में शांति मिली होगी, रेस्ट इन पेस।"। आपको बता दें कि वाटकिंस ने कई फिल्मों के दौरान रेमो के साथ काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि रेमो के साले जेसन वाटकिंस अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक ''वाटकिंस घर में अकेले थे। उनके माता-पिता दवा खरीदने के लिए बाहर गए थे और जब वे वापस लौटे तो उन्होंने  वाटकिंस को छत से लटका पाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 42 वर्षीय वाटकिंस कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे, शायद जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed