फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   remo d'souza birthday: know untold struggle story of famous choreographer remo d'souza

Remo D'Souza: करियर के शुरुआत में रेमो ने भूखे पेट गुजारी थीं कई रातें, इस गाने से बदल गई जिंदगी

Sat, 02 Apr 2022 09:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Apr 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
रेमो डिसूजा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर हैं। अपने डांस स्टेप से वह अब तक कई बड़े फिल्मी सितारों को नचा चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, सलमान खान जैसे सितारे शामिल हैं। हालांकि यह मुकाम उन्होंने रातोंरात हासिल नहीं किया।
loader
remo d'souza birthday: know untold struggle story of famous choreographer remo d'souza
रेमो डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेमो डिसूजा फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर हैं। अपने डांस स्टेप से वह अब तक कई बड़े फिल्मी सितारों को नचा चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, सलमान खान जैसे सितारे शामिल हैं। हालांकि यह मुकाम उन्होंने रातोंरात हासिल नहीं किया। इसके लिए उन्हें लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। करियर के शुरुआती दौर में रेमो के पास पैसों की काफी कमी रहती थी जिसकी वजह से उन्होंने कई रातें भूखे रहकर गुजारी हैं। लेकिन कड़ी मेहनत और कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ वह इस बुलंदी तक पहुंचे हैं। कोरियोग्राफी के अलावा उन्होंने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। इनमें से कई फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है।

इस गाने से चमकी थी किस्मत

आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला को रेमो के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म में उन्हें डांस करने का मौका मिला और उनके करियर की गाड़ी दौड़ पड़ी। इस गाने के बाद रेमो अहमद खान के असिस्टेंट बन गए। बाद में उन्होंने सोनू निगम के एल्बम को भी कोरियोग्राफ किया। इस एल्बम से रेमो का काम लोगों को काफी पसंद आया और उन्हें लगातार प्रोजेक्ट मिलने लगे। संजय दत्त की फिल्म कांटे का आइटम सॉन्ग इश्क समंदर को कोरियोग्राफ करके उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।

मिथुन ने किया था हैरान कर देने वाला खुलासा

रेमो डिसूजा कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुके हैं। एक शो को जज करते समय मिथुन चक्रवर्ती ने उनके बारे में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। मिथुन ने बताया था कि रेमो अपनी पत्नी लिजेल को दिन में 100 बार मिस्ड कॉल करते हैं। इस पर रेमो ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह ऐसा करते थे, क्योंकि उस समय कॉल बहुत महंगी हुआ करती थी।

अपने करियर में रेमो ने कई हिट गानों को कोरियोग्राफ किया जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म एबीसीडी-2 है। इस फिल्म में वरुण धवन ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके अलवा उन्होंने एबीसीडी, फालतू और रेस 3 का भी निर्देशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed