फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   relese the title track of ranbir kapoor movie 'besharm'

जल्द लोगों को पता चलेगी रणबीर कपूर की ‘बेशर्मी’

Fri, 23 Aug 2013 01:31 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2013 01:31 AM IST
विज्ञापन
relese the title track of ranbir kapoor movie 'besharm'

फिल्म इंडस्ट्री के ‘क्यूट ब्वाय’ रणबीर कपूर कितने बेशर्म हैं, यह उनकी फिल्म देखकर पता चल जाएगा।

विज्ञापन


2 अक्तूबर को रिलीज हो रही बॉलीवुड फिल्म ‘बेशर्म’ में रणबीर पहली बार अपनी मां नीतू सिंह और पिता रिशी कपूर के साथ नजर आएंगे।

फिल्म निदेशक अभिनव कश्यप ने वीरवार को होटल जेडब्ल्यू मैरियट में ‘बेशर्म’ फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘आजा सबको दिखादे बन बेशर्म’ को रिलीज किया।

निदेशक अभिनव ने बताया कि फिल्म की काफी शूटिंग चंडीगढ़ में ही हुई है। महीनों पहले सिटी ब्यूटीफुल में करीब 40 दिनों तक फिल्म की शूटिंग चली थी।

रणबीर कपूर के अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता जावेद जाफरी ने शूटिंग की थी। फिल्म की कहानी चंडीगढ़ और दिल्ली के लाइफ स्टाइल के जुड़ी है। इस कारण फिल्म के मुख्य दृश्यों को यहीं पर शूट किया गया।


फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के खास शॉट्स सिटी ब्यूटीफुल में ही लिए थे। इसलिए फिल्म का पहला ट्रैक सबसे पहले चंडीगढ़ में ही रिलीज किया गया।
विज्ञापन

 
‘दबंग’ से मिली काफी फेम
अभिनव ने बताया कि 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘दबंग’ से उन्हें काफी फेम मिला।

इसी वजह से उन्होंने इस नई फिल्म के पोस्टर में अपने नाम से पहले दबंग फेम शब्द जोड़ा। ‘दबंग’ अभिनव कश्यप द्वारा ही लिखित और निर्देशित फिल्म थी।

चंडीगढ़ आ सकता है कपूर परिवार
निदेशक अभिनव ने कहा कि ‘बेशर्म’ फिल्म की सिटी ब्यूटीफुल से सीधा नाता है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है।

इस कारण फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर, रिशी कपूर और नीतू सिंह प्रमोशन के लिए यहां आ सकते हैं।

शहर में यहां-यहां हुई थी शूटिंग
-इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 में एक फैक्टी में
-सेक्टर-56 स्थित कजहेड़ी के रिहायशी इलाकों में
-कुराली के अलावा कलाग्राम में एक गाने की शूटिंग भी हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed