{"_id":"ea1533b1eee2afc1cc5f642a5cfeb417","slug":"releation-between-uday-chopra-nargis-fakhri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्गिस नहीं बनेंगी चोपड़ा परिवार की बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नर्गिस नहीं बनेंगी चोपड़ा परिवार की बहू
मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब-जब यह चर्चा होती है कि रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा के साथ शादी करेंगी तब-तब यह बात भी उठती है कि यश के छोटे बेटे उदय की शादी नर्गिस फाकरी से होगी। लेकिन अब इन चर्चाओं को विराम मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
आखिरकार यह बात अफवाह ही साबित हुई कि नर्गिस फाखरी पामेला चोपड़ा का जन्मदिन मनाने के लिए स्विटजरलैंड जाने वाली हैं। कहा जा रहा था कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की तरह ही वे भी उदय चोपड़ा के साथ स्विटजरलैंड पहुंचेंगी।
विज्ञापन
लेकिन सच यह है कि वे तो उस दिन दिल्ली के एक फैशन शो में मौजूद थीं। नर्गिस के करीबी जनों का कहना है कि उनकी उदय चोपड़ा से सिर्फ दोस्ती है। डेटिंग की बात पूरी तरह मनगड़ंत है।
विज्ञापन
इस बीच नर्गिस का नाम कई एक्टरों के साथ जोड़े गए हैं, परंतु सच यह है कि उनका ध्यान सिर्फ कैरियर बनाने पर है। अगर उदय चोपड़ा के साथ उनका गंभीर रिश्ता होता, तो निश्चित रूप से वे चोपड़ा फैमिली के साथ होतीं।