फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   release_of_ram_leela_movie

रामलीला से रोक हटी, रिलीज डेट भी हुई तय

Thu, 14 Nov 2013 10:37 AM IST
ब्यूरो/नई दिल्ली
ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
release_of_ram_leela_movie

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण अभिनीत हिंदी फिल्म रामलीला के प्रदर्शन पर मंगलवार को लगाई रोक जिला अदालत ने बुधवार को वापस ले ली।

विज्ञापन


फिल्म के नाम व अश्लीलता के मुद्दे पर दायर याचिका हाईकोर्ट ने अक्तूबर में खारिज कर दी थी। लेकिन जिला अदालत में याचिका दायर करने वाले पक्ष ने यह तथ्य छिपाया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एएस जयचंद्रा ने शाहदरा स्थित प्रभु रामलीला समिति की याचिका पर सुनवाई के बाद फिल्म रामलीला के प्रदर्शन पर लगाई रोक बुधवार को वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अहम तथ्य छिपाने के लिए याचिकाकर्ता व उनके वकीलों को कड़ी फटकार लगाई।

बहस के दौरान पेश हुए वकीलों का तर्क था कि रामलीला शीर्षक लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। साथ ही इस फिल्म में भद्दे संवाद व दृश्यों का इस्तेमाल कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

बता दें कि प्रभु रामलीला कमेटी ने सोमवार को याचिका दायर कर फिल्म राम-लीला के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद फिल्म के इस नाम से प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी।


भंसाली को नोटिस
वहीं, बांबे हाई कोर्ट ने रामलीला फिल्म के शीर्षक को लेकर दायर याचिका पर निर्माता संजय लीला भंसाली को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर मुकर्रर की है।

कोर्ट ने हालांकि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। याचिका में कहा गया है कि शीर्षक हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करता है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होनी है।

अदालत ने कहा कि याचिका पर अगर किसी तरह का उचित तर्क पाया गया, तो फिल्म पर उचित आदेश बाद में भी जारी किया जा सकता है।

याचिकाकर्ता संदीप शुक्ला के वकील एपी पांडेय ने कहा कि शीर्षक बताता है कि फिल्म का संबंध रामायण के भगवान राम से है।

लेकिन फिल्म के पोस्टर और प्रचार से तो अश्लीलता का प्रदर्शन हो रहा है। फिल्म के अशोभनीय दृश्य हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed