फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rekha said about marriage i have given myself the biggest gift by giving myself freedom

Rekha: 'मैंने खुद को आजादी देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है', अकेले रहने के फैसले को लेकर रेखा ने कही थी ये बात

Thu, 10 Oct 2024 03:33 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Oct 2024 03:33 PM IST
सार

रेखा को उनकी बेबाकी और फिल्मों के कारण जाना जाता है। अभिनेत्री रेखा शादी के विषय को लेकर क्या राय रखती हैं, इसे लेकर वह पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान कह चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं शादी को लेकर जया कैसी राय रखती हैं। 

विज्ञापन
Rekha said about marriage i have given myself the biggest gift by giving myself freedom
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha

विस्तार

अभिनेत्री रेखा को उनकी फिल्मों और अभिनय के कारण प्रशंसकों का प्यार मिलता है। अभिनेत्री रेखा 10 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। रेखा ने एक बातचीत के दौरान कहा था कि महिलाओं को लगता है कि उन्हें एक पति चाहिए जो उनको पूर्ण महसूस कराए। वहीं, उन्हें ऐसा लगता है कि शादी से दूर रहकर, आजादी देकर उन्होंने खुद को सबसे अच्छा तोहफा दिया है।
विज्ञापन


 

Rekha said about marriage i have given myself the biggest gift by giving myself freedom
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@legendaryrekha
प्रशंसकों को किया डांस से दिवाना
अपने भावों से जया प्रशंसकों के बीच छाई रहती हैं। कुछ तो उनके डांस के भी दिवाने हैं। रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'ज्यादातर समय, मैं अपनी मां और अपने भाई-बहनों के साथ रही हूं। मेरे अंदर मां की भावना जन्म से ही बहुत प्रबल थी। मैं उसी तरह से पूरे जीवन भर रही लेकिन फिर मुझे लगता है कि ऐसा महसूस करना एक महिला का विशेषाधिकार है'।

Sana Sayyad: शादी के तीन साल बाद मां बनीं 'कुंडली भाग्य' फेम सना सैयद, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Rekha said about marriage i have given myself the biggest gift by giving myself freedom
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
खुद को पूर्ण करने के लिए शादी जरूरी नहीं
रेखा का परिवार बहुत पैसे वाला नहीं था। वह अपने घर की हर तरह से देखभाल करती थीं। रेखा अपने छोटे भाई बहनों का भी ध्यान रखती थीं। रेखा ने कहा, 'बहुत सी महिलाओं को लगता है, उनको खुद को पूर्ण महसूस कराने के लिए एक आदमी या शादी करने की जरूरत है, जो उन्हें पूर्ण महसूस कराए लेकिन हमें लता जी को देखना चाहिए। शादी ही किसी चीज को पूर्ण करने के लिए नहीं है। मैंने खुद को आजादी देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है।

TRP This Week: एक बार फिर सूची में शीर्ष पर है 'अनुपमा', 'झनक' की रेटिंग में आई गिरावट

विज्ञापन

Rekha said about marriage i have given myself the biggest gift by giving myself freedom
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
इन फिल्मों में नजर आई हैं रेखा
अभिनय के अलावा रेखा ने 2012 से 2018 तक राज्यसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रेखा आज भी खूबसूरती में कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वे भले ही कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन रेखा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 'मुकद्दर का सिकंदर', 'राम बलराम', 'खून पसीना' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हालांकि, इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी जोरों पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed