फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rekha Hug Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Actress Seen In Show Man Raj Kapoor Centenary Event

Rekha: रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लगाया गले, शो मैन राज कपूर से जुड़े इवेंट में हुईं शामिल

Sat, 14 Dec 2024 05:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 14 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

राज कपूर के 100वें जन्मदिन पर आयोजित एक इवेंट में शुक्रवार रात रेखा भी शामिल हुई हैं। यहां उनका आमना-सामना अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से हुआ। अमिताभ बच्चन के नाती को देखते ही रेखा ने गले लगा लिया। 
 

विज्ञापन
Rekha Hug Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Actress Seen In Show Man Raj Kapoor Centenary Event
अगस्त्य नंदा-रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के शो मैन राज कपूर के 100वें जन्मदिन के मौके पर एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन शनिवार शाम को किया जा रहा है। शुक्रवार रात भी एक इवेंट हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा भी शामिल हुईं। इस इवेंट में बॉलीवुड से जुड़े कई लोग शामिल हुए। अमिताभ बच्चन के नाती और अभिनेता अगस्त्य नंदा को भी यहां देखा गया। इस इवेंट में एक समय ऐसा आया, जब रेखा और अगस्त्य नंदा आमने-सामने आ गए। रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती को जैसे ही देखा, वैसे ही गले लगा लिया। इसके बाद आगे क्या हुआ, जानिए? 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


 

Rekha Hug Amitabh Bachchan Grandson Agastya Nanda Actress Seen In Show Man Raj Kapoor Centenary Event
अगस्त्य नंदा - फोटो : Instagram

अगस्त्य नंदा ने क्या दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। यह वीडियो राज कपूर के 100वें जन्मदिन से जुड़े एक इवेंट का है। इसमें रेखा ने अगस्त्य नंदा को गले लगाया है। इसके बाद रेखा, अगस्त्य को पुचकारती हुई नजर आईं। रेखा का यह प्यार देखकर अगस्त्य नंदा मुस्कुराते हुए नजर आए। आखिर में अगस्त्य ने रेखा को नमस्ते किया और इवेंट में आगे बढ़ गए। रेखा भी दूसरे लोगों से मिलने में व्यस्त हो गईं। 

100 Years Of Raj Kapoor: जब धूमधाम से मनाया गया राज कपूर का आखिरी जन्मदिन, दुश्मनी भूल पार्टी में आए राज कुमार 

रेखा-अमिताभ का रिश्ता 
रेखा और अगस्त्य नंदा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, उसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स को रेखा और अमिताभ बच्चन का बरसों पुराना रिश्ता याद आ गया। मीडिया के गलियारों में अकसर इस बात का जिक्र किया जाता है कि रेखा, एक समय में अमिताभ बच्चन से बहुत प्यार करती थीं। इस बात की पुष्टि तो कभी रेखा और अमिताभ बच्चन की तरफ से नहीं हुई, लेकिन इनके रिश्ते पर बहुत सारी अटकलें और गॉसिप सुनने को मिलती रहती थीं। बच्चन परिवार के लोग भी जब रेखा से किसी इवेंट में मिलते हैं तो एक दूरी उनके बीच नजर आती है। यही कारण है कि रेखा की, अगस्त्य नंदा को गले लगाने की बात चर्चा में आ गई।

रणबीर कपूर से भी मिलीं रेखा 
राज कपूर के इवेंट में रेखा, रणबीर कपूर से भी मिली। रेखा ने रणबीर से काफी देर तक बात की। दोनों कुछ देर बातें करते रहे। रणबीर कपूर ने आखिर में रेखा को गले लगाया। 

100 Years Of Raj Kapoor: रणबीर कपूर ने खोले राज कपूर के दिलचस्प राज, दादा से रिश्वत में मिलती थी यह चीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed