फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rekha flaunting red sindoor on his birth day

चर्चा में: रेखा की मांग का सिंदूर, गोविंदा की पत्नी

Mon, 09 Sep 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 09 Sep 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
rekha flaunting red sindoor on his birth day

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा रेखा की मांग में भरे लाल सिंदूर की है। यह मामला बड़ा दिलचस्प है।

विज्ञापन


*पिछले दिनों चिर युवा रेखा जब एक फिल्म निर्माता-निर्देशक के जन्मदिन पर दिखीं तो सारी निगाहें उन पर ठहर गईं। वे भव्य कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत तो दिख रही थीं, साथ ही हमेशा की तरह उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी भर रखा था। सिंदूरा का क्या मतलब होता है यह रेखा भी जानती हैं और उनके चाहने वाले भी। वाकई कुछ चर्चाएं भी रेखा की उम्र की तरह चिर युवा रहेंगी।

*आमिर खान ऑस्ट्रेलिया की अपनी ‘सीक्रेट ट्रिप’ से रविवार को वापस मुंबई लौट आए हैं। वे सिडनी गए थे। चर्चा यह है कि आमिर ने बीते दस दिन एक खास किस्म का डांस सीखने में बिताए हैं। यह डांस इस साल के अंत में रिलीज होने वाली ‘धूम-3’ या फिर अगले साल ‘पीके’ में दिखाई देगा। सच जानने के लिए इंतजार के सिवा क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन


*एक का नुकसान यानी दूसरे का फायदा। निर्माता एकता कपूर की फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ से प्रियंका चोपड़ा की विदाई चाहे किसी कारण से हुई हो, इसका फायदा शक्ति कपूर की बिटिया श्रद्धा को मिल गया है। ‘आशिकी-2’ की नायिका को अब शाहिद कपूर की हीरोइन बनने का मौका मिलेगा। फिल्म में हीरो-हीरोइन को बराबरी का रोल दिया गया है। श्रद्धा के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है!
विज्ञापन
विज्ञापन


*पीसी उर्फ प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘जंजीर’ की आलोचनाओं से तो परेशान हैं ही, उनकी परेशानी का एक और सबब सामने आया है। एक के बाद एक उनके दो आइटम डांस फ्लॉप हो गए हैं। फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ का ‘बबली बदमाश।।।’ तो फीका था ही, अब जंजीर में ‘पिंकी है पैसे वालों की।।।’ भी फिल्म की नाकामी के कारण बेकार चला गया है। देखें, क्या प्रियंका अब आइटम से तौबा करेंगी या कुछ और कोशिश करेंगी?


*सैफ अली खान, ऋतिक रोशन, सुजैन खान, मान्यता दत्त और सेलीना जेटली की कतार में गोविंदा की पत्नी सुनीता भी खड़ी हो गई हैं। आप सोचेंगे कि ऐसी क्या समानता है इन लोगों में? असल में इन सभी ने अपने लाइफ पार्टनरों के नाम का टैटू गुदवा रखा है। हाल में 43 वर्षीया सुनीता ने अपने हाथ पर गुदवाया है ‘माई लाइफ ची ची’। दोनों तीस साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उनकी शादी का 27 साल हो चुके हैं। कहिए, प्यार का और क्या सुबूत चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed