फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rekha denied for a movie

रेखा ने ठुकराई मुजफ्फर अली की फिल्म

Tue, 01 Oct 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 01 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
rekha denied for a movie

मुजफ्फर अली ने भी अपनी चर्चित फिल्म 'उमराव जान' की सीक्वल बनाने की ठानी थी, लेकिन वे अब यह आइडिया ड्रॉप कर सकते हैं। दरअसल रेखा ने उनकी इस सीक्वल फिल्म में काम करने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

दरअसल मुजफ्फर अली पिछले कुछ वर्षों से उमराव जान के सीक्वल पर काम कर रहे थे। इस काम में उनका साथ जाने माने स्क्रिप्ट राइटर जावेद सिद्दीकी दे रहे थे। मुजफ्फर अली को पूरी उम्मीद थी कि बत्तीस साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा सकती है।

विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि रेखा ने अपनी इस चर्चित फिल्म की सीक्वल में काम करने से इनकार क्यों कर दिया? इस बारे में जानकारों का कहना है कि रेखा इस फिल्म की रीमेक को मिली नाकामयाबी से डर गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ साल पहले उमराव जान की रीमेक जेपी दत्ता जैसे फिल्मकार ने बनाई थी। इसमें लीड भूमिका में ऐश्वर्य राय और अभिषेक बच्चन ने काम किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लडख़ड़ा गई थी।


रेखा नहीं चाहतीं कि उनकी सीक्वल फिल्म का भी यही हाल हो। रेखा की सोच है कि अब फिल्में और उनके दर्शक दोनों ही काफी बदल चुके हैं। ऐसे में उमराव जान का सीक्वल शायद ही वर्क कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed