{"_id":"d75452c2b32dfa3d75b1f92752c023c9","slug":"red-movie-trailer-launch-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: क्राइम जर्नलिज्म के दशावतार की फिल्म रेड का ट्रेलर लॉन्च ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: क्राइम जर्नलिज्म के दशावतार की फिल्म रेड का ट्रेलर लॉन्च
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 05 Oct 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
भारत में क्राइम जर्नलिज्म को लेकर बन रही फिल्म रेड का टीजर दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर रिलीज हुआ। निर्माता-निर्देशक नंदिता सिंघा के अनुसार उनकी फिल्म गांधी के दर्शन पर आधारित है। इसकी कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
फिल्म की शुरुआत मुंबई में जून 2011 में क्राइम जर्नलिस्ट जे डे की हत्या से शुरू होती है। सिंघा के अनुसार उनकी फिल्म की नायिका भारत के ऐसे दस क्राइम जर्नलिस्टों के काम को सामने लाने की कोशिश है जो गांधी जी के दर्शन को आदर्श मानते हैं और लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ते हैं।
विज्ञापन
रेड की कहानी गुजरात में आधारित है। टीजर में बताया गया है कि ब्रिटिश क्राइम जर्नलिस्ट रैबेका लॉसन एक स्टोरी को ब्रेक करने के लिए भारत आती है, जहां उनकी मुलाकात अपराध पत्रकारिता करने वाले छह पत्रकारों से होती हैं।
विज्ञापन
रैबेका को अब चार और पत्रकारों की तलाश है, जो गांधी के दर्शन पर चलते हुए अपराधियों को बेनकाब करते हैं। वह इन जर्नलिस्टों को पत्रकारिता का दशावतार मानती हैं। नंदिता सिंघा रैबेका की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म अगले वर्ष सिनेमाघरों में आएगी। इसे हिंदी समेत गुजराती, मराठी, तमिल, तेगुलु और पंजाबी में भी डब करके रिलीज किया जाएगा।