फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   reason divorce between sujan and hrithik roshan

ऋतिक की पत्नी के साथ क्यों हैं बॉलीवुड

Thu, 19 Dec 2013 02:28 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Thu, 19 Dec 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
reason divorce between sujan and hrithik roshan

सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन अलग-थलग पड़ गए हैं। इसमें पीछे क्या सुजैन खान हैं?

विज्ञापन


किसी को उम्मीद नहीं थी कि वैवाहिक जीवन में दरार पडऩे के बाद सुजेन इतनी सक्रिय हो जाएंगी और उनके साथ बॉलीवुड के नामी सितारे खड़े हो जाएंगे। बुधवार की शाम जब सुजेन के लग्जरी स्टोर की ओपनिंग हुई, तो शाहरुख खान, गौरी खान, शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, बोनी कपूर, सलमान खान, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा खान और सुहैल खान जैसी तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

अर्जुन रामपाल और मेहर रामपाल तो खैर विशेष रूप से उपस्थित थे ही। सितारों के इस जमावड़े से एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि सुजेन का भावनात्मक समर्थन करने वालों की कोई कमी नहीं है। इसके ठीक उलट ऋतिक रोशन का पक्ष लेता कोई भी सितारा नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जब ऋतिक ने एक मेल के जरिए अपनी शादी के टूटने की घोषणा की थी, तो लग रहा था कि सुजेन दोषी करार दी जाएंगी। ऋतिक का यह मेल बहुत भावनात्मक था, जिससे जाहिर हो रहा था कि वे बीमार हैं और ऐसी हालत में उनकी बीवी उनका साथ छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक की इस घोषणा के बार फिल्म गलियारों में कई तरह की खुसुर पुसुर शुरू हो चुकी थी। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि इस आदर्श मानी जानेवाली जोड़ी के टूटने की वजह क्या हो सकती है? कई तरह के कयास लगाए गए, कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला।

यह सच है कि अलगाव की खबर सार्वजनिक हो जाने के फौरन बाद ऋतिक के पक्ष में थोड़ी सी सहानुभूति की लहर बनी, लेकिन जल्द ही पांसा पलट गया। सुजेन के दोस्तों ने ऋतिक के मेल की भाषा पर कड़ा एतराज जताया। इनका कहना था कि ऋतिक ने बड़ी होशियारी से अपने वैवाहिक जीवन में पड़ी दरार के लिए सुजेन को दोषी ठहरा दिया है। यह पूरी तरह गलत है। ऋतिक को अपनी कमजोरियों पर भी गौर करना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम पर बॉलीवुड के जानकारों का कहना है कि जिस तरह से तमाम हस्तियों ने सुजेन को इमोशनल सपोर्ट किया है, उससे पता लगता है कि अब ऋतिक को अब कोई सहानुभूति नहीं मिलनेवाली। वे अलग थलग पड़ जाएंगे।

हालांकि अभी ऋतिक मुंबई से बाहर हैं। उनके मुंबई लौटने के बाद ही तय हो पाएगा कि वे अगला कदम क्या उठाते हैं या फिर मियां और बीवी के बीच कोई सुलह संभव है कि नहीं। इस बारे में सुजेन के पिता संजय खान का कहना है कि कई बार वैवाहिक जीवन में इस तरह के दुखद मोड़ आते हैं।


शायद ऋतिक और सुजेन दोनों ही कुछ समय के लिए अलग रहना चाहते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। संजय खान को पूरा भरोसा है कि थोड़े समय अलग रहने के बाद दोनों को ही अपनी गलतियों का अहसास हो जाएगा और फिर से एक हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed