फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   reason behind ranbir kaitreena breakup

आ गई रणबीर-कैटरीना ब्रेकअप पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Mon, 03 Feb 2014 11:19 AM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
reason behind ranbir kaitreena breakup

जिस तरह से रणबीर कपूर और कैटरीना कपूर की इमेज पिछले कुछ सालों में एक-दूसरे के प्रति समर्पित प्रेमियों की बन गई थी, वह अब उनके लिए चिंता का नया सबब है।

विज्ञापन


दोनों ने नए साल की छुट्टियां बिताते हुए अमेरिका में अलग होने का फैसला तो कर लिया परंतु मुश्किल यह है कि अब लोगों के सामने किस तरह से आएं। असल में इससे पहले भी दोनों के लव अफेयर रहे हैं और वे पूर्व प्रेमियों से अलग होकर आसानी से जिंदगी में आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


दोनों नहीं चाहते कि लोग यह समझने लगें कि उनके लिए प्यार कोई खेल है कि कुछ दिन साथ रहे और फिर अलग हो गए।

क्या मिलजुल कर हुआ फैसला?

reason behind ranbir kaitreena breakup

सूत्रों के अनुसार दोनों ने अपने अलगाव के मुद्दे को मिल-बैठ कर सुलझाने का फैसला किया है और यही कारण है कि इस बारे में न तो दोस्तों से और न ही मीडिया से कुछ कह रहे हैं।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना रिश्ता खत्म नहीं किया है, बस एक-दूसरे को अकेले थोड़ा वक्त दे रहे हैं ताकि किसी गंभीर नतीजे पर पहुंचा जा सके। लेकिन जानकारों का कहना है कि अब उनकी वापसी की राहें खत्म हो चुकी हैं क्योंकि एक तरफ जहां रणबीर को अपना लंबा कैरियर दिख रहा है जिसमें वे शादी करके रिस्क नहीं ले सकते।

वहीं कैटरीना समझ नहीं पा रही है कि तेजी से आ रही नई लड़कियों के बीच वह कितने दिनों तक टॉप हीरोइन की रेस में टिक सकेंगी। ऐसे में उन्हें घर बसाने की जल्दी है। अतः रणबीर-कैटरीना का अब नाव पर सवार हो पाना मुश्किल दिख रहा है।

खुल कर दिखने लगीं दूरियां

reason behind ranbir kaitreena breakup

वैसे दोनों की दूरियां अब खुल कर दिखने भी लगी हैं। पिछले दिनों ‘धूम-3’ की कामयाबी की पार्टी में दोनों अलग-अलग कारों से अलग-अलग समय पर पहुंचे थे। इसी तरह बीते गुरुवार को जब आमिर खान की पत्नी किरण राव ने करीबी दोस्तों के लिए पार्टी रखी तो उसमें भी कैटरीना पहले आई और उनके बाद रणबीर कपूर।

कैटरीना जहां अकेली पहुंची थीं, वहीं रणबीर पार्टी में करन जौहर की कार में आए। कैटरीना रात को 1.20 करीब वापस लौटीं, परंतु रणबीर हमेशा की तरह लेट नाइट पार्टियों के बीद उन्हें घर तक छोड़ने नहीं गए। आमिर खान इन दिनों विदेश में हैं और उनकी पत्नी मुंबई में। वह अपना अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों को पार्टी दे रही हैं।

विज्ञापन

पर काम में फर्क नहीं आएगा

reason behind ranbir kaitreena breakup

सूत्रों की मानें तो इस बीच रणबीर-कैटरीना ने तय किया है कि वह अपने अलग होने के फैसले का असर काम पर नहीं पड़ने देंगे और फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग बिना किसी मुश्किल के निपटा लेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और दोनों प्रोफेशनल ऐक्टरों की तरह काम कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सेट पर दोनों बहुत सहज रहते हैं और किसी को यह महसूस नहीं होने देते कि उनका रिश्ता पहले की तरह नहीं रह गया है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उनके बीच का तनाव किसी की निगाह में आता हो।

वास्तव में दोनों दुनिया को यह संदेश नहीं देना चाहते कि पर्सनल लाइफ का उनकी प्रोफेशनल जिंदगी पर कोई असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed