फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi to release in Hindi on 11th February 2022

Khiladi: रवि तेजा के फैंस के लिए खुशखबरी, 11 फरवरी को हिंदी में भी रिलीज होगी 'खिलाड़ी'

Sat, 05 Feb 2022 01:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Feb 2022 01:02 PM IST
सार

भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता को देखते हुए खिलाड़ी की कहानी बेहद मनोरंजक है। मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है।

विज्ञापन
Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi to release in Hindi on 11th February 2022
Khiladi - फोटो : Instagram

विस्तार

रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'खिलाड़ी' 11 फरवरी को सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होने जा रही है। पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म में रवि तेजा पूरी तरह से अलग भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) ने ए स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित किया है। यह यूनिवर्सल स्टोरी के साथ एक एक्शन से भरपूर थ्रिलर है।

विज्ञापन


ओरिजनल कंटेट की मांग बढ़ी
फिल्म को हिंदी में रिलीज करने पर जयंतीलाल गडा कहते हैं, "जैसे-जैसे समय बदला है, लोगों में ओरिजनल कंटेट की मांग बढ़ी है। भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता को देखते हुए खिलाड़ी की कहानी बेहद मनोरंजक है। इसलिए पेन स्टूडियोज को लगा कि उनकी फिल्म को हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए।''

विज्ञापन

Ravi Teja upcoming action entertainer movie Khiladi to release in Hindi on 11th February 2022
रवि तेजा - फोटो : सोशल मीडिया

रवि तेजा का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है
मास महाराजा के नाम से मशहूर रवि तेजा का हिंदी भाषी फैंस के बीच भी जबरदस्त क्रेज है। पहले भी उनकी कई फिल्में डब होकर यूट्यूब पर रिलीज की जाती रही हैं। उनकी फिल्मों के बॉलीवुड में भी कई रीमेक बन चुके हैं।

ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे रवि तेजा 
रवि तेजा की फिल्में जैसे 'किक', 'राजा: द ग्रेट', 'बंगाल टाइगर', 'विक्रमारकुडु' हिंदी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इसलिए खिलाड़ी भी सिंगल स्क्रीन्स पर ऑडियंस को खूब पसंद आएगी। 'खिलाड़ी' के बाद रवि तेजा रामाराव ऑन ड्यूटी में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed