Bhojpuri: प्रतिभा की खान हैं इन भोजपुरी सितारों की बेटियां, बॉलीवुड के स्टारकिड्स को देती हैं कड़ी टक्कर
मनोज तिवारी, रवि किशन और खेसारी लाल यादव की बेटियां अलग-अलग क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड सितारे अक्सर चर्चा में रहते हैं। सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि इनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले मीडिया की सुर्खियों में आ जाते हैं। सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर, अंशुला कपूर तक तमाम स्टारकिड्स इसके उदाहरण हैं। मगर, आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की बेटियों से रूबरू कराएंगे। प्रतिभा के मामले में यह सारा, सुहाना और अनन्या से कम नहीं हैं। अलग-अलग क्षेत्र में भोजपुरी सितारों की ये बेटियां खूब नाम कमा रही हैं। आइए जानते हैं...
रवि किशन
रवि किशन की अभिनय प्रतिभा से दुनिया परिचित है। एक्टर ने भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी सफलता का परचम लहराया है। रवि किशन की तीन बेटिया हैं। उनकी बड़ी बेटी रीवा किशन नामी एक्ट्रेस हैं। वहीं, दूसरे नंबर की बेटी इशिता शुक्ला इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
मनोज तिवारी
एक्टर मनोज तिवारी तीन बेटियों के पिता हैं। यूं तो मनोज तिवारी की दो बेटियां अभी काफी छोटी हैं, लेकिन सबसे बड़ी बेटी रीति तिवारी पिता का नाम रोशन करती नजर आ रही हैं। मनोज तिवारी खुद भी भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी अभिनेता हैं, साथ ही वह गायिकी की दुनिया के भी चर्चित सितारे हैं। उनकी बेटी रीति तिवारी ने भी पिता की राह पर चलते हुए गायकी में अपना हाथ आजमाया है। रीति अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने सिंगिंग वीडियो शेयर करती हैं।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव की बेटी कृति यादव भी पिता से कम नहीं। उन्होंने भी खेसारी की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में बचपन से नाम कमाना शुरू कर दिया है। कृति यादव ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर पिता खेसारी की फिल्म से डेब्यू किया था। कम वक्त में उन्होंने खूब नाम हासिल कर लिया है। आज भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए खेसारी के पास लाइन लगाए रहते हैं।
Parineeti-Raghav: परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मुझसे राजनीतिक सवाल पूछिए