फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Kishan becomes dance trainer to Anupam Kher Boman Irani for Khosla Ka Ghosla 2 video viral

वायरल हो रहा रवि किशन का डांस वीडियो, अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने दिया साथ; 'खोसला का घोसला 2' से जुड़े अभिनेता

Wed, 26 Aug 2026 11:11 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Aug 2026 11:11 AM IST
सार

Ravi Kishan: अभिनेता रवि किशन अपकमिंग फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ डांस किया है, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Ravi Kishan becomes dance trainer to Anupam Kher Boman Irani for Khosla Ka Ghosla 2 video viral
वायरल डांस वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

‘खोसला का घोसला 2’ की कास्ट ने रवि किशन का स्वागत करने का एक अनोखा तरीका निकाला है। अनुपम खेर, बोमन ईरानी और प्रवीण डबास हाल ही में एक वायरल डांस ट्रेंड में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक मजेदार वीडियो में किशन के मशहूर डांस स्टेप को दोहराया।
विज्ञापन

वीडियो में क्या है?
  • अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
  • इसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी को प्रवीण डबास के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। 
  • वे रवि किशन के अब मशहूर हो चुके डांस मूव को करने की कोशिश कर रहे हैं।
  • यह क्लिप फैंस को इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल से पहले कलाकारों के बीच की अच्छी बॉन्डिंग की एक झलक दिखाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi Kishan becomes dance trainer to Anupam Kher Boman Irani for Khosla Ka Ghosla 2 video viral
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
कास्ट में रवि किशन का हुआ स्वागत
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कास्ट में किशन के शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में डांस स्टेप को सबसे आसान तरीके से समझाते हुए लिखा। बाएं पैर और दाएं पैर का जिक्र करते हुए इसे 'चल फुट' नाम दिया।
उन्होंने खुद को, ईरानी और डबास को कोआर्डिनेशन किंग्स' बताया और 'खोसला का घोसला 2' में रवि किशन का स्वागत किया।
विज्ञापन

ये कलाकार भी हुए फिल्म में शामिल
'खोसला का घोसला 2' में ओरिजिनल कास्ट के कई सदस्य वापस आ रहे हैं। अनुपम खेर की वापसी हो रही है, जबकि बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा भी इस सीक्वल का हिस्सा हैं।
नई फिल्म की कास्ट में दिव्या खोसला और रवि किशन भी शामिल हो गए हैं।

Ravi Kishan becomes dance trainer to Anupam Kher Boman Irani for Khosla Ka Ghosla 2 video viral
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
‘खोसला का घोसला' की स्टारकास्ट
साल 2006 में रिलीज हुई ओरिजिनल फिल्म ‘खोसला का घोसला’ ने समय के साथ एक खास पहचान बना ली थी। इसकी मिडिल-क्लास सेटिंग, ह्यूमर और यादगार किरदारों ने इसे सबसे अलग बनाया और दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा।
पहली फिल्म में अनुपम खेर ने कमल किशोर खोसला का किरदार निभाया था, जबकि बोमन ईरानी ने विलेन किशन खुराना का रोल किया था। प्रवीण डबास ने चेरी यानी चिराग खोसला का किरदार निभाया था। सीक्वल में उनकी वापसी ने फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

कब रिलीज होगी ‘खोसला का घोसला 2’?
प्रशांत बांगिया के निर्देशन में बनी ‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed