फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raveena Tandon gets Padma Shri Awards 2023 announced by president murmu in filed of cinema on republic day

Padma Shri Awards 2023: रवीना टंडन पद्मश्री से होंगी सम्मानित, यहां जानें अदाकारा के जीवन के अनसुने किस्से

Wed, 25 Jan 2023 10:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 25 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

देश के सर्वोच्च पुरस्कारों के लिए इस बार 26 लोगों को चुना गया, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
Raveena Tandon gets Padma Shri Awards 2023 announced by president murmu in filed of cinema on republic day
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया गया। देश के सर्वोच्च पुरस्कारों के लिए इस बार 106 लोगों को चुना गया, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। रवीना टंडन को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। आइए आपको रवीना टंडन से जुड़े किस्सों से रूबरू कराते हैं।

विज्ञापन

Raveena Tandon gets Padma Shri Awards 2023 announced by president murmu in filed of cinema on republic day
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम है, जिन्होंने 90 के दशक में अपने अभिनय और ग्लैमर से सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रवीना टंडन ने बड़े पर्दे से लेकर छोट पर्दे तक अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। रवीना टंडन ने महज 17 साल की उम्र से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवीना का जलवा आज भी इस कदर बरकरार है कि उनके ग्लैमर के आगे आज के समय की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां पानी भरती हैं। रवीना ने साल 1991 में 17 साल की उम्र में 'पत्थर के फूल' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी और सल्लू मियां की जोड़ी खूब जमी थी।   
Padma Vibhushan 2023: उस्ताद जाकिर हुसैन पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित, जानें तबला वादक के बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

Raveena Tandon gets Padma Shri Awards 2023 announced by president murmu in filed of cinema on republic day
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

'पत्थर के फूल' में काम करने के बाद रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। अपने 32 साल के फिल्मी करियर में रवीना ने तकरीबन 64 फिल्मों में काम किया है। इनमें  'दिलवाले, 'मोहरा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'जिद्दी', 'बड़े मियां छोटे मियां',   सहित कई सफल कॉमेडी में फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही रवीना टंडन ने क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'मोहरा' और 'शूल' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों से रवीना टंडन के कई गाने जैसे  ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘शहर की लड़की’, ‘चुरा के दिल मेरा’ और ‘अंखियों से गोली मारे’गाने लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं।  
Padma Shri Awards 2023: सुमन कल्याणपुर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित, जानें गायिका से जुड़े खास किस्से

विज्ञापन

Raveena Tandon gets Padma Shri Awards 2023 announced by president murmu in filed of cinema on republic day
रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रवीना टंडन दक्षिण भारतीय फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रवीना के किरदार को खूब सराहा गया था। इस फिल्म के अलावा रवीना अपनी वेब सीरीज 'आरण्यक' से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। 'आरण्यक' वेब सीरीज से उन्होंने अपना ओटीटी पर डेब्यू किया था। सीरीज में जांबाज इंस्पेक्टर के किरदार में रवीना टंडन ने अपने जबरदस्त अभिनय से जान डाल दी थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रवीना टंडन ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। रवीना दो बच्चों की मां हैं। इसके अलावा रवीना ने दो बेटियां भी गोद ली हैं जिनकी शादी हो चुकी है।
Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, एमएम कीरावनी को किया जाएगा पद्मश्री से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed