फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage Pictures Viral Fans Think Its AI

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, शादी की तस्वीर हुई वायरल; फोटो देख क्यों चौंके फैंस?

Fri, 20 Feb 2026 10:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Feb 2026 10:29 PM IST
सार

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Marriage Viral Pictures: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शुक्रवार रात उनकी शादी की एक तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर फैंस चौंक गए। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage Pictures Viral Fans Think Its AI
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की वायरल तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@nysa_devgen

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। फैंस इनकी शादी को लेकर एक्साइटेड हैं। पिछले दिनों इनकी शादी का कार्ड, वेडिंग वेन्यू को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब एक तस्वीर भी सामने आई जिसमें शादी-शुदा जोड़े के तौर पर दोनों नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अल्लू अर्जुन और न्यासा देवगन भी नजर आईं। क्या है, सच में विजय और रश्मिका की शादी हो गई? या इस फोटो का सच कुछ और ही है?

विज्ञापन

फैंस ने फोटो पर क्यों जताया शक?
सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पेज से रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की यह तस्वीर साझा की गई। इंस्टाग्राम पेज पर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का नाम लिखा है। पोस्ट पर हैप्पी वेडिंग। कुछ फैंस ने रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दी, वहीं कुछ ने कहा कि यह एआई फोटो है। गौर से देखने पर पता चलता है कि यह सच में एक एआई फोटो है। साथ ही यह अकाउंट भी न्यासा देवगन का नहीं है। किसी ने उनके नाम पर अकाउंट बना रखा है। इस तरह रश्मिका और विजय की शादी का यह फोटो फेक निकला। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nysa Devgan 🎬 (@nysa_devgen)


 

 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage Pictures Viral Fans Think Its AI
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों विजय का घर भी सजा हुआ दिखा
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा के घर के कई वीडियो वायरल हुए। जिसमें पूरा घर लाइट्स से सजा था। शादी वाले घर की तरह की इसे सजाया गया है। यह वीडियो देखकर फैंस भी विजय और रश्मिका के लिए खुश नजर आए। उन्हें लगा कि इनकी शादी जल्द होने वाली है। 

कब होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी?
दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed