रैपर रफ्तार का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
31 वर्षीय रैपर रफ्तार का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। रफ्तार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी। वो एमटीवी रोडीज के लिए शूटिंग करने वाले थे। उससे पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए।
रफ्तार कहते हैं कि 'मैं आपको कुछ बताना चाहता हूं। मैं रोडीज के लिए जाने वाला था। वहां मेरा कोविड 19 टेस्ट हुआ। मेरे पहले दो टेस्ट निगेटिव आए लेकिन तीसरा टेस्ट जो आया वो पॉजिटिव आया। बीएमसी ने मुझे सेल्फ आइसोलेशन के लिए कहा है। मैं घर पर होम क्वारंटीन हूं।
रफ्तार आगे कहते हैं कि 'मैं अगले टेस्ट का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे लग रहा है कि यह तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है क्योंकि मैं बिल्कुल फिट और ठीक हूं। मैं किसी तरह का लक्षण भी महसूस नहीं कर रहा हूं लेकिन ये मेरी ड्यूटी है कि मैं खुद को आइसोलेट कर लूं। मैं फिट हूं। आगे मेरे स्वास्थ्य के बारे में जो भी जानकारी होगी मैं अपडेट देता रहूंगा।'
A post shared by HINDUSTANI HIP HOP CLUB (@hindustanihiphopclub) on
रफ्तार के गानों की बात करें तो धाकड़, तमंचे पे डिस्को और बंदूक मेरी लैला सहित अन्य हैं।