{"_id":"5f2d0a00089db46edd27ee5f","slug":"rapper-badshah-arrives-at-mumbai-crime-branch-for-questioning-in-fake-followers-racket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान दर्ज करवाने मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंचे बादशाह, फर्जी फॉलोअर्स का है आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बयान दर्ज करवाने मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंचे बादशाह, फर्जी फॉलोअर्स का है आरोप
Fri, 07 Aug 2020 01:31 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उनके ऊपर आरोप है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फर्जी फॉलोअर्स और व्यूज बढ़ाए हैं। इस संबंध में वह मुंबई क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंच गए हैं। बीते दिनों मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने बादशाह को बयान दर्ज करवाने के लिए नोटिस भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बादशाह को अपराध शाखा में उपस्थित होने के लिए कहा था। मुंबई पुलिस ने बादशाह से सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोअर्स मामले को लेकर पूछताछ करने के लिए कहा था। वहीं मुंबई पुलिस इस मामले में 20 से अधिक सितारों का बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
पूछताछ में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण सहित कई बड़ी हस्तियों से मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने की संभावना थी। हालांकि अभी तक इनमें से किसी से भी पूछताछ नहीं की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में करीब 100 फिल्मी सितारें पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
Mumbai: Rapper Badshah arrives at Crime Branch for questioning in fake followers racket case. https://t.co/UFZDDgTv1n pic.twitter.com/lYMka18DBf
— ANI (@ANI) August 7, 2020
आपको बता दें गायक भूमि त्रिवेदी ने फर्जी सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर मुंबई पुलिस में मामला दर्ज कराया था। भूमि का कहना था कि कुछ लोग उनके नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी फैन फॉलोइंग बढ़ाने का दावा कर रहे हैं। जब इस मामले की जांच हुई तो पता चला कि कई खिलाड़ियों, बिजनसमैन और बॉलीवुड हस्तियों ने अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसा दिया था। अब फर्जी फॉलोअर्स मामले में पुलिस अपना शिकंजा लगातार कसती जा रही है।
पढ़ें: कंगना रनौत के बाद अब पहलाज निहलानी भी सुनाएंगे अयोध्या की कथा, शूटिंग शुरू करने का मुहूर्त भी तय