अयोध्या में राम मंदिर के प्रारंभ का पूजन होने के साथ ही यहां मुंबई में राम के जीवन पर कम से कम दो नई फिल्में बनाने का एलान हो गया है। वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने अपनी फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज करने का एलान किया है।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपराजिता अयोध्या नाम से एक फिल्म बनाने की बात कही है। रक्षा बंधन के दिन अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बहन अलका हीरानंदानी को एक अनमोल तोहफा दिया है। ये तोहफा था अपनी अगली फिल्म रक्षाबंधन का एलान। इस फिल्म की प्रस्तुतकर्ता भी अलका ही होंगी।
3 of 5
अयोध्या की कथा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय ने फिल्म की घोषणा करते हुए इसके रिलीज की डेट भी अगले साल 5 नवंबर 2021 घोषित की। अगले साल दीवाली 4 नवंबर को होगी। अब पहलाज निहलानी ने भी अपनी फिल्म अयोध्या की कथा भी इसी दिन रिलीज करने की घोषणा की है।
4 of 5
पहलाज निहलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग इस साल दीवाली के हफ्ते भर बाद यानी 21 नवंबर से शुरू होने जा रही है। फिल्म के कलाकारों का एलान तो अभी तक पहलाज ने नहीं किया है लेकिन बताया यही जा रहा है कि ये फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी बनेगी।
5 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : Social Media
इस फिल्म से पहले कंगना रनौत भी अपराजिता अयोध्या नाम की एक फिल्म बनाने की घोषणा कर चुकी हैं। इस फिल्म को लिखने के लिए कंगना ने बाहुबली सीरीज के लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद को अपनी टीम में शामिल किया है। कंगना के मुताबिक ये फिल्म राम मंदिर की छह सौ साल की पूरी कहानी बताएगी और इसकी शुरुआत बाबर के आक्रमण के समय से होगी।
पढ़ें: सुशांत को दवाओं का ओवरडोज देती थीं रिया चक्रवर्ती, बिहार पुलिस के हलफनामे में अभिनेत्री पर लगे ये आरोप