बीमार रणवीर, लेट 'रामलीला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह की फिल्म 'राम लीला' जल्द ही रिलीज होने जा रही है, लेकिन उनकी तबियत में अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
वे हिंदुजा सर्जिकल हेल्थ केयर हॉस्पिटल में कई दिनों से भर्ती हैं, लेकिन उनके इलाज में दिक्कतें आ रही हंै। सब जानते ही हैं कि पिछले कुछ दिनों से रणवीर डेंगू से पीडि़त हैं।
फिल्म 'गुंडे' की शूंिटंग के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था। पश्चिमी बंगाल की कोयला खदानों की रियल लोकेशन पर वे एक महत्वपूर्ण सीन कर रहे थे।
शूटिंग के दौरान ही उन्हें तेज बुखार आ गया था, लेकिन तब वे ज्यादा ध्यान नहीं दे पाए। लेकिन जब उन्हें डॉक्टर ने डेंगू होने की बात बताई, तो उन्होंने फौरन मुंबई की फ्लाइट पकड़ी और हॉस्पिटल में भर्ती हो गए।
यूं डॉक्टरों को पूरा भरोसा है कि वे जल्द ही ठीक जाएंगे, लेकिन इस समय तो वे इस बीमारी से जूझ ही रहे हैं।