{"_id":"93e75dc43e0e23c5fdb4386fbc125ae0","slug":"ranvir-singh-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पीटल से डिस्चार्ज हुए रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉस्पीटल से डिस्चार्ज हुए रणवीर सिंह
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Fri, 04 Oct 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के दंश से बेहाल अभिनेता रणवीर सिंह आखिरकार इस बीमारी से निजात पा गए। सही होने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रणवीर मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे।
विज्ञापन
कोलकाता में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था जिसके बाद उन्हें मुंबई में भर्ती कराया गया था। हॉस्पीटल के बाहर उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बाहर आकर रणवीर ने भी सभी का अभिवादन किया और प्रशंसकों की दुआओं के लिए उनको धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
रणवीर की बीमारी के कारण उनकी आनेवाली फिल्म 'रामलीला' का म्यूजिक लॉचिंग इवेंट भी रद्द कर दिया गया था। दीपिका पादुकोण भी रणवीर से मिलने हॉस्पीटल आई थीं।
विज्ञापन
हालांकि रणवीर को अभी भी आराम की हिदायत दी गई है। अस्पताल से छुट्टी के बाद भी अभी रणवीर को कुछ दिनों अपने घर पर आराम ही करना हो्गा।