फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvir Shorey deleted an objectionable tweet on Nehru said there is no shame in admitting mistake

सोशल मीडिया: रणवीर शौरी ने डिलीट किया नेहरू पर किया आपत्तिजनक ट्वीट, कहा- गलती स्वीकारने में शर्म नहीं

Wed, 29 Sep 2021 04:51 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Sep 2021 04:51 PM IST
सार

अभिनेता रणवीर शौरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर किये गए आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट में उनकी भाषा आपत्तिजनक थी, इसलिए उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट किया है।

विज्ञापन
Ranvir Shorey deleted an objectionable tweet on Nehru said  there is no shame in admitting mistake
रणवीर शौरी - फोटो : Social media

विस्तार

अभिनेता रणवीर शौरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर किये गए आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने कहा कि ट्वीट में उनकी भाषा आपत्तिजनक थी, इसलिए उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट किया है। अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा, मैंने वो ट्वीट्स इसलिए डिलीट किए, क्योंकि मैंने उनमें ‘आपत्तिजनक भाषा' का इस्तेमाल किया था। मुझे मेरी गलतियों को स्वीकारने में कोई शर्म नहीं है।

विज्ञापन

 

रणवीर शौरी को उनके इस ट्वीट के लिए काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसे डिलीट किया। एक यूजर ने उनसे पूछा ‘आपको अपने ट्वीट डिलीट करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या आप अपनी बात पर टिके नहीं रह सकते थे। इसके जवाब में रणवीश शौरी ने कहा कि उन्हें गलती को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है।

विज्ञापन

 


क्या है पूरा मामला?
रणवीर शौरी ने हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़े होने की तस्वीर पोस्ट करते हुए उस पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उनको इस ट्वीट के लिए धमकी दी जा रही है। उन्होंने मंगलवार को सूरज ठाकुर नाम के एक शख्स से मिले धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। अभिनेता का कहना था कि सूरज ठाकुर कांग्रेस  एमएलसी भाई जगताप के इशारे पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौरी का कहना था कि सूरज ठाकुर को भाई जगताप ने आदेश दिया था कि वो मेरे द्वारा किए गए ट्वीट पर चर्चा करे। उन्होंने कहा था कि सूरज ठाकुर ने उन्हें मैसेज कर लिखा था कि उनके इस ट्वीट से करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।


 

सूरज ठाकुर ने उन्हें तुरंत माफी मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उस पोस्ट को हटाने की धमकी दी थी। इसके बाद अब शौरी ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया है। आपको बता दें कि रणवीर शौरी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता हैं। उनको उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वो ‘एक था टाइगर’, ‘सिंह इस किंग’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed