{"_id":"5966f6b54f1c1bbb798b46c6","slug":"ranveer-singh-trimmed-his-padmavati-beard-live-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के 'बाजीराव' ने मुंडवाई मूंछे, लाइव किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के 'बाजीराव' ने मुंडवाई मूंछे, लाइव किया वीडियो
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
पिछले काफी समय से रणवीर सिंह अपनी दाढ़ी वाले लुक को लेकर काफी चर्चा में थे। उन्होंने ये लुक संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' के लिए अपनाया था। इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
उम्रदराज खिलजी के किरदार की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इसलिए रणवीर ने अपना पुराना लुक अपनाने के लिए अपनी दाढ़ी हटवा दी है। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणवीर सिंह ने ये पल भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लाइव शेयर किया।
अपनी मूंछें भी रणवीर ने अपने फैन्स के सामने ही मुंडवाईं। अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर रणवीर ने अपनी मूंछें काटने का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि वो अपनी मूंछों से बहुत जुड़ाव महसूस करते हैं।

पहले भी दीपिका के साथ कर चुके हैं ये कारनामा
लेकिन जिंदगी की जरूरतों के लिए उन्हें अपनी मूंछों को हटाना पड़ेगा। वीडियो में रणबीर इमोशनल से नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी रणवीर अपनी मूंछें लाइव वीडियो में मुंडवा चुके हैं। पिछली बार ऐसा करने में उनका साथ दिया था उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने।
इस बार रणवीर ने अपनी मूंछें खुद काट दीं। ऐसा करने के दौरान उनके बैकग्राउंड में एआर रहमान का मशहूर गाना 'टेक इट ईजी उर्वशी' बज रहा था और रणवीर खुद भी यह गाना गुनगुना रहे थे।
इस बार रणवीर ने अपनी मूंछें खुद काट दीं। ऐसा करने के दौरान उनके बैकग्राउंड में एआर रहमान का मशहूर गाना 'टेक इट ईजी उर्वशी' बज रहा था और रणवीर खुद भी यह गाना गुनगुना रहे थे।