फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh shoots for the biggest song of his career in Simmba

सिंबा के लिए रणवीर सिंह ने शूट किया सबसे बड़ा गाना, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Thu, 28 Jun 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh shoots for the biggest song of his career in Simmba
रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में बिजी हैं। सिंबा के सेट से पिछले दिनों रणवीर सिंह का लुक सामने आया था।अब एक बार फिर सिंबा के सेट से एक खबर सामने आ रही हैं। दरअसल रणवीर सिंह अपने करियर का सबसे बड़ा गाना शूट कर रहे है। रणवीर सिंह ने शूटिंग का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ‘सिंबा’ के एक गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो में रणवीर कह रहे हैं- 'देखो, यहां क्या हो रहा है। मेरी लाइफ का सबसे बड़ा गाना शूट हो रहा है। देखो, कितने लोग कितना तामझाम कि सिर चकरा जाए। इसके बाद रोहिट शेट्टी आते हैं और कहते हैं 'बहुत खर्चा कर रहा हूं तेरे ऊपर।'
विज्ञापन


बता दें इसी फिल्म में अरशद वारसी पर फिल्माया गाना ‘आंख मारे ओ लड़का आंख मारे...’को भी रीक्रिएट किया जाएगा। खबरे हैं कि रोहित शेट्टी ने इस गाने को रीमिक्स करने की जिम्मेदारी तनिष्क बागची को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिंबा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।


SABSE BADA GAANA!!! 💥💥💥👊🏽👊🏽👊🏽 @itsrohitshetty @ganeshacharyaa #Simmba 👮🏽♂️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed