{"_id":"63a695b243f65d7bc7245661","slug":"ranveer-singh-shared-a-photoshopped-picture-with-lionel-messi-social-media-users-trolled-cirkus-actor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: लियोनेल मेसी के साथ फोटो साझा करना रणवीर को पड़ा भारी, जानें यूजर्स ने क्यों लगाई क्लास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: लियोनेल मेसी के साथ फोटो साझा करना रणवीर को पड़ा भारी, जानें यूजर्स ने क्यों लगाई क्लास
Sat, 24 Dec 2022 02:11 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 02:11 PM IST
सार
रणवीर सिंह ने मेसी और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ इसलिए कि आप फोटोशॉप जानते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपने @rohanshrestha को फोटोशॉप कर दिया।'
विज्ञापन
Ranveer Singh Lionel Messi Rohan Shrestha
- फोटो : social media
विस्तार
अर्जेंटीना ने हाल ही में फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद पूरी दुनिया में मेसी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मेसी और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। रणवीर सिंह के फोटोग्राफर दोस्त रोहन श्रेष्ठ ने फीफा वर्ल्ड कप और विश्व कप चैंपियन लियोनेल मेसी को अपने कैमरे में कैद किया था। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फोटोशॉप की गई एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मेसी के साथ कंधे पर हाथ रखकर पोज देते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
रोहन श्रेष्ठ ने दिया मजेदार रिएक्शन
फोटो साझा करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि आप फोटोशॉप जानते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपने @rohanshrestha को फोटोशॉप कर दिया।' इसके बाद रोहन श्रेष्ठ ने कमेंट सेक्शन में ठहाके लगाने के अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। इसके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने भी कमेंट किया, जहां उन्होंने भी ठहाके लगाते हुए रिएक्शन दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
विज्ञापन
फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक
इसके बाद रणवीर सिंह की तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और खूब हंस भी रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया कि एडिट तो अच्छे से किया होता, जिसने भी किया है। वहीं, एक और फैन ने मजाक करते हुए कमेंट किया कि नफरत करने वाले कहेंगे कि यह एडिटेड है।
दीपिका पादुकोण ने किया था ट्रॉफी का अनावरण
रणवीर सिंह फीफा वर्ल्ड कप के दौरान कतर के स्टेडियम में मौजूद थे और अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीतते देखा था। रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी फाइनल देखने पहुंची थीं। दीपिका ने ही मैच से पहले विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण किया था।
ये भी पढ़े- Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर हुई अंकित गुप्ता की विदाई! गले लगाकर फूट-फूटकर रोईं 'सच्चाई की देवी'
सर्कस का खेल दर्शकों को नहीं आया पसंद
गौरतलब है कि रणवीर सिंह इस वक्त अपनी नई फिल्म सर्कस को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इस शुक्रवार रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा आदि भी हैं।