Ranveer-Deepika: रणवीर के फोटो वाली जैकेट पहने हुए दिखीं दीपिका पादुकोण, पति के साथ में देखी 'आरआरकेपीके'
एक्टर रणवीर सिंह और अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ शनिवार को मुंबई के एक पीवीआर में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखने पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण एक अलग अंदाज में नजर आई।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर फैंस के बीच छाए हुए हैं। फिल्म में एक्टर ने रॉकी रंधावा का किरदार निभाया है। जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा-खास रिस्पॉम्स मिल रहा है। इसी बीच रणवीर अपनी रियल लाइफ रानी यानी दीपिका पादुकोण के साथ कैप्चर किए गए। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
लेकिन गौर करने वाली बात दीपिका पादुकोण की जैकेट में थी। जैसे ही दीपिका अपनी कार में बैठने के लिए मुड़ी उनकी जैकेट पर पति रणवीर सिंह की कलरफुल तस्वीर देखने को मिली। रणवीर की ये तस्वीर उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की है। दीपिका का ये अंदाज देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस अपने पति की फिल्म को प्रमोट कर रही हैं।
दीपिका के लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस ने सफेद टैंक टॉप, हाई-वेस्ट ब्लू डेनिम ट्राउजर और बिग साइज वाले सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। तो वहीं रणवीर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने काले रंग की हुड वाली स्वेटशर्ट, मैचिंग ट्राउजर, फेस मास्क, बीनी कैप और सनग्लासेस पहने हुए थे।
यह भी पढ़ें: लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने कार्डी-बी पर फेंकी ड्रिंक, गुस्साई सिंगर ने उठाया यह कदम