फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer singh play Aurangzeb role in karan johar takht

सत्ता को लेकर एक बार फिर छिड़ेगी जंग, इस बार औरंगजेब बन कहर बरसाएंगे रणवीर सिंह

Thu, 09 Aug 2018 07:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Ranveer singh play Aurangzeb role in karan johar takht
औरंगजेब
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर फेमस हुए रणवीर सिंह अब तख्त में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सभी ने रणवीर सिंह के किरदार को इतना सराहा कि भविष्य में अगर अलाउद्दीन खिलजी की बात होगी तो लोग रणवीर सिंह को ही याद करेंगे। अलाउद्दीन खिलजी जैसे नकारात्मक किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने बहुत मेहनत की। अब एक बार फिर रणवीर नकारात्मक किरदार में ही नजर आएंगे।
विज्ञापन

 

इस बार रणवीर सिंह औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म 'तख्त' के बारे में जानकारी दी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विकी कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 

इस फिल्म का स्क्रीनप्ले सुमित रॉय ने लिखा है, जबकि डायलॉग्स हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। खबरों की मानें तो 'तख्त' की कहानी शाहजहां के बेटे औरंगजेब और दाराशिकोह के बीच सत्ता को लेकर है। इतिहास पर गौर फरमाएं तो शाहजहां दाराशिकोह को गद्दी पर बिठाना चाहते थे, लेकिन महत्वाकांक्षी और जालिम औरंगजेब ने साजिश के तहत शाहजहां के खिलाफ बगावत कर दी और खुद सत्ता पर काबिज हो गया।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग राजस्थान और गुजरात की अलग अलग लोकेशंस पर होगी। फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी। पद्मावत की तरह भी इस फिल्म की कहानी भी दिलचस्प होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed