अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी बहन रितिका भावनानी संग उनके जन्मदिन का जश्न मनाया। रितिका का शनिवार को जन्मदिवस था। इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ डिनर पर गया था। इस दौरान दीपिका कहीं नजर नहीं आईं, जिसके बाद से यह मामला चर्चा में हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह का परिवार
- फोटो : Social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में वे मुश्किल से ही परिवार के लिए वक्त निकाल पाते हैं। शनिवार को रणवीर अपनी बहन रितिका भावनानी, पिता जगजीत भावनानी और मां अंजू भानवानी के साथ डिनर पर जाते हुए नजर आए।
3 of 5
रणवीर सिंह की बहन और माता-पिता
- फोटो : Social media
इस दौरान सभी के आउटफिट देखने लायक थे। सबलोग काले रंग के कपड़े पहन कर आए थे। रणवीर ने काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी और डेनिम के साथ पेअर अप किया था। वहीं रितिका ने काली पैंट और काली जैकेट के साथ सफेद शर्ट पहनी थी। मां अंजू तो फुल ब्लैक आउटफिट में थीं। यहां तक कि उनका पर्स भी काला ही था। सिर्फ जगजीत भावनानी ने आसमानी रंग को तरजीह दी थी। लेकिन सभी लोगों ने काले मास्क लगा रखे थे।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
इस पारिवारिक समारोह के दौरान दीपिका पादुकोण कहीं नजर नहीं आईं। बताया जा रहा है कि वो फिलहाल पठान की शूटिंग कर रही हैं और काफी व्यस्त हैं। इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। यह चौथी फिल्म होगी जब दीपिका-शाहरुख एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान खान भी शाहरुख के साथ अपने एक सीन को शूट करने के लिए शनिवार को पहुंचे थे।
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
बता दें कि बीते दिनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेर लिया था। इसके बाद वे काफी घबरा गई थीं। भीड़ का फायदा उठाकर एक टीशू पेपर बेचने वाली महिला ने उनके पर्स पर भी झपट्टा मारा था। बाद में किसी तरह दीपिका अपनी कार तक पहुंची और बड़ी मुश्किल से वहां से रवाना हो सकीं।