{"_id":"287b30099da3f6b716cb33714de23343","slug":"ranveer-singh-in-condom-add","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कंडोम बेचेंगे रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब कंडोम बेचेंगे रणवीर सिंह
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 22 Mar 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणीवर सिंह कंडोम की खूबियां बताते हुए दिखेंगे। वह एक बड़ी कंपनी के विज्ञापन में दिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के बाद से रणवीर सिंह की लोकप्रियता काफ़ी बढ़ गई है और इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए कई कंपनियां उन्हें अपने उत्पाद के विज्ञापनों के लिए उनसे संपर्क कर रही हैं।
उनके पास गाड़ियों से लेकर कंडोम तक के विज्ञापन के लिए प्रस्ताव आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय बाज़ार की एक बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी ने अपने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर साइन किया।
विज्ञापन
रणवीर सिंह के मुताबिक़, देश के युवाओं को सुरक्षित सेक्स का संदेश देना ज़रूरी है, इस वजह से उन्होंने ये विज्ञापन साइन किया।
पिछले साल एक कंडोम निर्माता कंपनी ने अर्जुन रामपाल को विज्ञापन का प्रस्ताव दिया था लेकिन जब अर्जुन ने इसके लिए तक़रीबन छह करोड़ की फ़ीस मांगी तो कंपनी पीछे हट गई।
विज्ञापन
अभिनेत्री सनी लियोनी भी एक कंडोम के विज्ञापन में नज़र आती हैं। यह पहला मौका होगा जब कोई बड़ा स्टार कंडोम के विज्ञापन में दिखेगा।