फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer singh faces fake account trouble

'बिकनी' ने सताया इस नामी हीरो को

Wed, 28 Aug 2013 03:02 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh faces fake account trouble
रणवीर सिंह काफी परेशान हैं। पता चला है कि कोई रणवीर के नाम का फर्जी इंटरनेट अकाउंट बना कर लड़कियों से उनकी बिकनी वाली तस्वीरें मांग रहा है।
विज्ञापन



वह लड़कियों से कह रहा है कि वे तस्वीरें यूटीवी के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर को भी भेजी जाएंगी। मीडिया में आई खबरों में पता चला है कि यह भंडा तब फूटा जब कुछ स्ट्रगलर और मॉडल लड़कियों ने पार्टी में मिलने पर या फोन पर मैसेज भेज सिद्धार्थ रॉय कपूर से यह पूछा कि क्या उन्हें बिकनी वाली तस्वीरें पसंद आईं।

जब कपूर ने ऐसी तस्वीरें मिलने से इंकार किया, तो उन्हें बताया गया कि रणवीर सिंह ने उन्हें देने के लिए इन्हें मांगा था। जब यह बात रणवीर को पता चली तो वह बेहद शर्मिंदा हुए।
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल अपने वकीलों से बात की कि कोई उन्हें बदनाम कर रहा है। जांच हुई तो पता चला कि वाकई कोई उनके नाम से ‘लेडिज वर्सेज रिक्की बहल’ की तर्ज पर सोशल नेटवर्किंग पर लड़कियों से नजदीकियां बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें फंसा रहा है। साथ ही सिद्धार्थ रॉय कपूर का भी नाम ले रहा कि उन्होंने बिकनी वाली तस्वीरें मांगी हैं। उन्हें कह रहा है कि तस्वीरें पसंद आने पर वह कपूर से उनकी मीटिंग भी तय करा देगा।


इस मामले में रणवीर ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से मिल कर अपनी स्थिति साफ कर दी है औरे मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर शाखा में शिकायत दर्ज करा दी है। कौन कहता है कि बिकनी वाली तस्वीरें सिर्फ मजा देती हैं, टेंशन नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed