बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले जहां मुंबई में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। वहीं अब बिहार की अदालत में रणवीर के खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने और महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने की शिकायत दी गई है। इन सबके बीच हाल ही में नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की ही तरह बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। एक तरफ जहां 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता की बीवी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कपड़े पहनने की सलाह दी थी। वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स उन्हें खरी-खरी सुना रहे हैं।
Nakuul Mehta: रणवीर जैसा बोल्ड फोटोशूट करवाने पर ट्रोल हुए नकुल मेहता, यूजर्स बोले- अरे ऐसी भी क्या मजबूरी थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन