{"_id":"fc1e2ed6-6456-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ranveer-anushka-ignoring-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले थे प्रेमी, अब एक-दूजे को कर रहें इग्नोर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले थे प्रेमी, अब एक-दूजे को कर रहें इग्नोर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 22 Jan 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
रनवीर सिंह और अनुष्का शर्मा ने दो फिल्मों में एक साथ काम किया है। यह फिल्में 'बैंड बाजा बारात' और 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' थीं। इन फिल्मों में दर्शकों ने इनकी जोड़ी को पसंद किया था। इनकी दूसरी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' में काम करने के दौरान इनके बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी ऐसा महसूस किया गया कि इनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ही एक-दूसरे से मिलने या बात करने से बचते रहे हैं। इसकी एक बड़ी झलक फिल्मफेयर अवॉर्ड में देखने को मिली। अवॉर्ड कार्यक्रम में अनुष्का को स्टेज परफार्मेंस देना था। अनुष्का इस बात को लेकर उत्साहित दिख रहीं थीं। जब अनुष्का ने अपना कार्यक्रम शुरू किया तो रनवीर सिंह उठकर ग्रीन रूम चले गए। ग्रीन रूम में पहले से ही दीपिका पादुकोन मौजूद थीं। इन दोनों ने यहां गप्पें लड़ानी शुरू कर दीं। जब तक अनुष्का परफॉर्म करती रहीं तब तक यह दोनों यहीं पर रहे।
विज्ञापन
अनुष्का जब डांस खत्म करके ग्रीन रूम में आयीं तो बजाय अनुष्का को विश करने के रनवीर ने बचने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार अनुष्का ने रणबीर सिंह को लगभग घूरते हुए देखा। अब इस बात का उत्तर रनवीर सिंह ही दे सकते हैं कि वह अनुष्का को इग्नोर क्यों कर रहे हैं। एक समय इन दोनों के बीच गहरा अफेयर था।
विज्ञापन