{"_id":"ac3752e4-4417-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"rani-mukherjee-will-marry-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो जनवरी में शादी रचा लेंगी रानी मुखर्जी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो जनवरी में शादी रचा लेंगी रानी मुखर्जी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी और आदित्य चोपड़ा पिछले काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। समय-समय पर यह चर्चाएं भी आती रही हैं कि रानी और आदित्य शादी करने जा रहे हैं। हालांकि इन दोनों की ओर से कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की गयी। अब एक बार फिर इनकी शादी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इस बार मामला वाकई गंभीर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी अगले साल जनवरी में शादी कर लेंगे। सूत्रों के मुताबिक शादी की वजह से अब रानी मुखर्जी ने आने उनको मिलने वाले फिल्मी प्रस्तावों पर न कहना शुरू कर दिया है। एक अखबार ने दावा किया है कि रानी ने हाल ही में अपने निर्देशक से कहा है कि वह जनवरी तक अपने निजी काम की वजह से फिल्म की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी के नजदीकी दोस्तों ने यह दावा किया है कि रानी मुखर्जी अगले साल शादी कर लेंगी। रानी मुखर्जी के मैनेजर भी इस बात को कह चुके हैं कि रानी अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगी। यश चोपड़ा की मौत के समय रानी मुखर्जी लंबे समय तक आदित्य के साथ ही उनके घर पर रहीं थीं। उस पूरे संस्कार में रानी मुखर्जी का व्यवहार एक बहू की ही तरह रहा है।
विज्ञापन