{"_id":"5f49d353bb5a220d6960de73a6a1ab4b","slug":"rani-mukharji-reduce-her-wait","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी के बदन को ये क्या हो गया? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानी मुखर्जी के बदन को ये क्या हो गया?
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
रानी मुखर्जी अब पहले जैसे नहीं रह गईं। उनका बदन भी अब पहले जैसा नहीं रह गया। आखिर ऐसा क्या हो
विज्ञापन
गया उनके साथ?
चौंकने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल रानी मुखर्जी ने अपना वजन पूरे 13 किलो कम किया है। रानी ने ऐसा यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'मर्दानी' के लिए किया है। इस फिल्म में रानी एक इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रही हैं।
जिसके लिए काफी स्लिम और फिट बॉडी चाहिए। इसके लिए रानी ने बकायदा काफी वर्क आउट किया और डायट का चार्ट भी सुधारा।
बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने भी रानी की इस मेहनत में उनका पूरा साथ निभाया। क्योंकि वह फिल्म के निर्माता भी हैं इसलिए वह चाहते थे कि रानी का शरीर पूरी तरह से किरदार के अनुरुप हो।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार रानी को जिम ज्वाइन करने व वर्क आउट करने की सलाह भी आदित्य ने ही दी थी। वैसे अब तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि रानी की मेहनत कितनी रंग लाई।
विज्ञापन