फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rani mukharji, aditya chopra

रानी के घर से मम्मी-पापा आउट, आदित्य इन!

Mon, 20 Jan 2014 04:39 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 20 Jan 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
rani mukharji, aditya chopra

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा का प्यार किसी से छुपा नहीं है। यह बात जरूर है कि दोनों आज तक एक साथ दुनिया के सामने आने से बचते रहे हैं।

विज्ञापन


परंतु जिस तरह से घटनाक्रम बदल रहा है उस देख कर लगता है कि दोनों जल्दी ही अपनी शादी की घोषणा कर सकते हैं। मीडिया में आई ताजा खबरों के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने अपना पता बदल लिया है!
विज्ञापन


वह रानी मुखर्जी के घर में रहने चले गए हैं!! सूत्रों की मानें तो बीते कुछ समय से आदित्य जुहू स्थित रानी मुखर्जी के घर में रह रहे हैं।

रोचक बात यह है कि आदित्य के रानी के साथ रहने के कारण इस हीरोइन के माता-पिता अब अपने बेटे राजा के घर में रह रहे हैं। ऐसा उन्होंने किसी नाराजगी के कारण नहीं किया है, बल्कि आदित्य और रानी को ‘एकांत’ देने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राजा का घर जानकी कुटीर जुहू स्थित रानी के बी-2 बंगले के नजदीक ही है। वैसे राजा ने अपने माता-पिता को जगह देने के लिए खुद अपना घर भी बदल लिया है और अब वह मुंबई के यारी रोड स्थित रानी के पुराने घर में शिफ्ट हो गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि आदित्य का स्वभाव अब धीरे-धीरे बदल रहा है। वह खुल रहे हैं और उन्हें रानी के साथ देखे जाने में कोई हर्ज नजर नहीं आता है।

पिछले डेढ़ साल से दो-तीन मौके ऐसे आए हैं, जब आदित्य विदेश से रानी के संग लौटे और उनकी तस्वीर मीडिया में आई। बीते बरस दीवाली तो उन्होंने रानी के परिवार के साथ मनाई और इस बात की परवाह नहीं की कि फोटोग्राफर उन्हें कैमरे में कैद कर रहे हैं।

चर्चा जोरों पर है कि आदित्य और रानी फरवरी महीने में विवाह बंधन में भी बंध सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed