{"_id":"608d7eb1aa1e514572139332","slug":"randhir-kapoor-who-recently-tested-covid-positive-his-health-is-stable-will-likely-to-remain-in-hospital-for-few-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणधीर कपूर की तबीयत स्थिर, इस वजह से अस्पताल में रहना होगा कुछ दिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणधीर कपूर की तबीयत स्थिर, इस वजह से अस्पताल में रहना होगा कुछ दिन
Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 01 May 2021 09:52 PM IST
सार
- आईसीयू में भर्ती रणधीर कपूर की तबीयत स्थिर
- कुछ और दिनों तक अस्पताल में रहेंगे रणधीर कपूर
- हाल ही में कोविड संक्रमित पाए गए अभिनेता
विज्ञापन
रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करिश्मा-करीना के पिता रणधीर कपूर कुछ दिनों पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। 74 वर्षीय रणधीर कपूर का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में हो रहा हैं। खबरों की मानें तो उनकी तबीयत अब स्थिर है।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रणधीर कपूर के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए उनको आईसीयू में रखा गया है। उन्हें अभी कुछ और दिन अस्पताल में रखा जाएगा। बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट होने की जानकारी रणधीर ने खुद दी थी।
विज्ञापन
रणधीर कपूर ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'अस्पताल मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रख रहा है। हर चीज कंट्रोल में है। वे मेरे लिए सब कुछ कर रहे हैं। पूरे टाइम डॉक्टर्स मेरे आसपास रहते हैं। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं कि मैं कैसे कोरोना के संपर्क में आ गया। मैं हैरान हूं। मेरा पांच सदस्यों का स्टाफ भी पूरा संक्रमित है। मैंने उन्हें भी अपने साथ कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि रणधीर कपूर ने बीते कुछ सालों में अपने दोनों भाईयों को खो दिया है। ऐसे में वो अंदर से भी बुरी तरह टूट चुके हैं। हालांकि कपूर परिवार मजबूती से एक दूसरे का साथ दे रहा है और पुराने गम को भुलाने की कोशिश कर रहा है। पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन का कपूर परिवार को झटका लगा था। इस साल उनकी पहली बरसी मनाई गई। इस मौके पर रणबीर, रिद्धिमा, नीतू और पूरे कपूर परिवार ने ऋषि कपूर को याद किया। नीतू कपूर ने अपने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'ऐसा एक भी दिन नहीं जाता है जब वो ऋषि को याद नहीं करतीं'। वहीं अपने छोटे भाई को याद करके रणधीर भी काफी भावुक हो गए।