फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   randeep hooda to play mumbai police encounter specialist pradeep sharma in this biopic

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनेंगे रणदीप हुड्डा, मुंबई के इस खतरनाक पुलिसवाले की बनेगी बायोपिक

Sat, 01 Jun 2019 07:28 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 01 Jun 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
randeep hooda to play mumbai police encounter specialist pradeep sharma in this biopic
रणदीप हुड्डा

बायोपिक्स की रेस में एक और बायोपिक जल्द ही जुड़ने वाली है। यह बायोपिक मुंबई के मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा पर बनने वाली है। अपने 36 साल के करियर में प्रदीप शर्मा ने करीब 312 अंडरवर्ल्ड आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा के प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिसटेंट डायरेक्टर काम कर रहे प्रदीप खैरवार करने वाले हैं। 

विज्ञापन


खैरवार इससे पहले फिल्म रक्तचरित्र और अन्य कई फिल्मों में राम गोपाल वर्मा के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त-सितंबर तक शुरू हो सकती है। इस फिल्म का नाम खल्लास रखा गया है, जिसमें प्रदीप शर्मा का किरदार रणदीप हुड्डा निभाएंगे और सोनू सूद उनके साथी दया नायक के किरदार में होंगे। फिल्म में साउथ सिनेमा की अदाकारा निकेशा पटेल को लीड रोल में साइन किया गया है।
विज्ञापन


प्रदीप शर्मा मुंबई पुलिस के चर्चित अफसर रहे हैं और उन्हें 2008 में आतंकवादियों के कथित संपर्क में रहने के चलते पुलिस बल से बर्खास्त भी कर दिया गया था लेकिन जांच में निर्दोष साबित होने के बाद उनकी बहाली हो गई। इससे पहले रामगोपाल वर्मा इसी तरह के एक किरदार पर फिल्म अब तक छप्पन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed