{"_id":"592a58a74f1c1bc86453641d","slug":"randeep-hooda-suggests-to-remain-away-form-social-media-to-find-yourself-in-the-best-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप हुड्डा ने लोगों को किया आगाह, कहा- 'सोशल मीडिया से दूर रहें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणदीप हुड्डा ने लोगों को किया आगाह, कहा- 'सोशल मीडिया से दूर रहें'
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 28 May 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा ने हाल ही में ऐसा नुस्खा बताया है जिससे आपको ऐसा महसूस होने लगेगा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे देश में रह रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने ये दावा किया है कि उनके इस नुस्खे को अपनाने से आपके चारों ओर खुशिया बिखर जाएंगी। दरअसल हाल ही में रणदीप हुड्डा ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने सुख और शांत जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका बताया है सोशल मीडिया और खबरों से दूर रहना।
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले रणदीप हुड्डा का मानना है कि अगर हम सोशल मीडिया, न्यूज और डिबेट से दूरी बना लेंगे तो हम ये महसूस कर पाएंगे की हम सबसे अच्छे देश में रह रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'अगर आप मुस्लिम हैं और आपको अचानक से ये महसूस होने लगे कि आप जिस देश में हजारो सालों से रह रहे है वो आपके लिए सुरक्षित नहीं है.. अगर आप दलित है और आपको जिंदगी के हर पल में पिछड़ा सा महसूस होने लगे.. अगर आप हिंदू है और आपको लगता है कि हर जगह गौ हत्या की जा रही है.. अगर आप जैन है और आपको लगने लगे की आपका धर्म संकट में है.. अगर आप पंजाबी है और आपको लगता है सब नौजवान नशे की लत का शिकार हैं.. तो सिर्फ एक काम कीजिए.. सोशल मीडिया से दूर रहिए.. न्यूज मत देखिए.. धर्म पर होने वाली बहस से दूर रहिए.. सिर्फ अपने आस पास अपने अलग अलग धर्म-जाति के दोस्तों को देखिए.. और आपको अपने आप महसूस हो जाएगा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे देश में रह रहे हैं।'
विज्ञापन
सबसे मजेदार बात तो ये है कि खुद सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने के बावजूद रणदीप हुड्डा ऐसी सलाह दे रहे हैं। इससे पहले रणदीप हुड्डा गुरमेहर कौर के बारे में पोस्ट को लेकर विवादों से घिर गए थे वहीं कुछ समय पहले उन्होंने सोनू निगम का भी खुलकर समर्थन किया था।