Randeep Hooda: 'जाट' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म के लिए घटा लिया था 18 किलो वजन
Randeep Hooda in Jaat: रणदीप हुड्डा ने जाट के अलावा कई फिल्मों में अलग अलग किरदार निभाए हैं। उन्होंने सरबजीत में अपनी अदाकारी को लेकर बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल की फिल्म 'जाट' में दमदार अभिनय करने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने 24 साल के करियर में कई दमदार किरदार निभाए हैं। वह हाईवे, सरबजीत, वीर सावरकर और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हर किरदार के लिए उनकी जमकर तारीफ हुई। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने सरबजीत फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किरदार को अच्छे से अदा करने के लिए उन्होंने कैसे अपने जिस्म में बदलाव किए थे।
फिल्म सरबजीत में रणदीप हुड्डा का लुक
फिल्म की शूटिंग में किए बदलाव
शुभांकर मिश्रा पोडकॉस्ट में रणदीप हुड्डा ने बताया कि सरबजीत का रोल करने के लिए उन्होंने क्या किया था। रणदीप ने बताया कि सरबजीत की शूटिंग के लिए उन्होंने जिस्म में काफी बदलाव किया था। फिल्म निर्माताओं ने शूटिंग शेड्यूल को आखिरी वक्त में बदला था।
Sunny Deol: सनी देओल पहले नहीं करना चाहते थे 'ढाई किलो का हाथ' का इस्तेमाल, लेकिन अब दर्शक कर रहे तारीफ
सरबजीत के लिए कम किया वजन
रणदीप ने बताया कि टीम ने पहले प्लान बनाया कि वह पंजाब वाला हिस्सा पहले शूट करेंगे। इसमें कुश्ती वाले सीन थे। लेकिन बाद में शूटिंग के वक्त में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जेल में रहने वाला शख्स फिट रहेगा तो यह अच्छा नहीं लगेगा। इस रोल को असल बनाने के लिए रणदीप ने खाना और पानी कम कर दिया। इससे उनकी सेहत घट गई। एक खबर के मुताबिक रणदीप ने इस फिल्म में अभिनय करने के लिए 18 किलो वजन घटाया था। सरबजीत फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋचा चड्ढा, दर्शन कुमार और अंकुर भाटिया थे।
Emraan Hashmi: किरदार में उतरने के लिए इमरान हाशमी करते हैं मेहनत, कभी की बॉडी बिल्डिंग, तो कभी सीखा क्रिकेट
व्रत से वजन कम करते हैं रणदीप
रणदीप हुड्डा से जब पूछा गया कि वह कैसे अपना वजन घटाते हैं इस पर उन्होंने बताया कि वह व्रत रखकर वजन घटाते हैं। उनके मुताबिक हिंदू और मुसलमान दोनों व्रत रखते हैं। इससे पाचन क्रिया को आराम मिलता है। उन्होंने बताया कि पेट में बहुत सारी बीमारियां होती हैं और व्रत प्राकृतिक तरीके से इन बीमारियों को दूर करता है।