फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda and ileana dcruz starrer movie Unfair And Lovely shoot starts in Karnal of Haryana

शुरू हुई 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग, जोया हुसैन की जगह अब इस अभिनेत्री संग रोमांस करेंगे रणदीप

Mon, 24 Feb 2020 01:21 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 24 Feb 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda and ileana dcruz starrer movie Unfair And Lovely shoot starts in Karnal of Haryana
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में वाहवाही लूटने वाले हिंदी की सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी अगली फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' की शूटिंग शुरू कर दी है।  फिल्म में रणदीप की नायिका अब जोया हुसैन नहीं होंगी। अभिनेत्री जोया के साथ में कोई विवाद नहीं हुआ है, बल्कि वह अपनी दूसरी फिल्मों की वजह से इस फिल्म को समय देने के समय देने में सक्षम नहीं थी। इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है।

विज्ञापन

Randeep Hooda and ileana dcruz starrer movie Unfair And Lovely shoot starts in Karnal of Haryana
इलियाना डिक्रूज और जोया हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले रणदीप ने हरियाणा के करनाल में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि यह फिल्म एक अनोखे विषय पर बनने वाली कॉमिक-थ्रिलर है, जिसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए अब इलियाना डिक्रूज को चुना गया है। इलियाना जाहिर तौर पर फिल्म में एक बहुत ही दिलचस्प किरदार निभाएंगी, जो उनके द्वारा अब तक निभाए गए किरदारों से अलग होने वाला है। इलियाना ने अपने हिस्से की शूटिंग अभी शुरू नहीं की है। वह आने वाले कुछ दिनों में रणदीप के साथ फिल्म के सेट को साझा करेंगी। फिल्म में मशहूर कलाकार राजेंद्र गुप्ता और मेघना मलिक भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जानकारी के मुताबिक जोया के फिल्म साइन किए जाने के बाद इसकी शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू होने वाली थी। हालांकि, उनकी वजह से इसमें देरी हो रही थी और जब निर्माताओं ने कहा कि वह फरवरी में शूटिंग शुरू कर रहे हैं, तब जोया के पास फिल्म के लिए तारीखें नहीं थीं। तो जोया के पास फिल्म छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। इसके बाद निर्माताओं ने इलियाना से संपर्क किया और वह तुरंत फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं। इस फिल्म के साथ बलविंदर सिंह जुनेजा निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह इससे पहले मुबारकां, फिरंगी और सांड की आंख जैसी फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed