{"_id":"6093aacc4ec95d506b6433f048e26276","slug":"ranbir-katrina-will-meet-on-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर-कैट ने खोजा मिलने का मौका और बहाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर-कैट ने खोजा मिलने का मौका और बहाना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ हमेशा एक दूसरे के साथ वक़्त बिताना चाहते हैं और इसके लिए मौका खोजते रहते हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में फिलहाल यह चर्चा गर्म है कि इस बार रणबीर और कैट न्यू इयर का सेलिब्रेशन साथ मिलकर न्यूयॉर्क में मनाने जा रहे है। इस चर्चा के अनुसार रणबीर और कैट 2014 के शुरुआत के मौके पर एक साथ यूएस में होंगे। कहा जा रहा है कि ये दोनों दिसंबर के अंत में ही न्यूयॉर्क पहुंच जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, 'इन दिनों रणबीर कपूर अनुराग बासु की फ़िल्म 'जग्गा जासूस' के लिए 24 घंटे शूटिंग कर रहे है। ताकि वह न्यू इयर से पहले शूटिंग ख़त्म कर सके।'
विज्ञापन
सूत्र आगे बताते है, 'दिसंबर में कैट की फ़िल्म 'धूम-3' के रिलीज़ होने से पहले क्रिसमस के पहले वह लंदन चली जाएंगी। और इसके बाद वह न्यू इयर पर लंदन में होंगी। साथ ही सूत्रों का यह भी कहना है कि शायद रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी भी इस मौके पर उनके साथ होंगे।'
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में रणबीर और कैट से बात नहीं हो पाई है, लेकिन रणबीर के एक करीबी सूत्र का कहना है कि हमें उनकी इन छुट्टियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।