बिन शादी के एक ही छत के नीचे रहेंगे कैट-रणबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार कैटरीना कैफ की जिद रंग लाई है। रणबीर कपूर भले ही फिलहाल उनके साथ शादी करने को तैयार नहीं हैं, लेकिन अब जल्द ही वे दोनों लिव-इन में रहने लगेंगे। सूत्र खबर लाए हैं कि मुंबई में रणबीर-कैटरीना ने अपने लिए फ्लैट पसंद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि दोनों को दक्षिण मुंबई स्थित कार्टर रोड पर एक फ्लैट मिला है। इसके बाद दोनों अपने इस फ्लैट को सजाने की तैयारियों में जुट गए हैं। कहा जाता है कि कैटरीना बांद्रा में बंगला खरीदना चाहती थीं, मगर वह उन्हें नहीं मिला। ऐसे में उन्हें फ्लैट के लिए राजी होना पड़ा।
घर संवार रहे हैं दोनों
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों साउथ अफ्रीका में फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग के बाद में रणबीर-कैटरीना इन दिनों मुंबई में हैं अपने घर को संवारने में जुटे हैं। उनके नजदीकियों की मानें तो दोनों लिव-इन को ले कर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार रणबीर-कैटरीना इस बार मुंबई लौटने पर साथ रहने का मन बना चुके थे और इसलिए उन्होंने साउथ अफ्रीका में घर-गृहस्थी की चीजों की जोरदार खरीदारी की।
देखना है साथ कब से आते हैं
हालांकि इस खरीदारी के दौरान पसंद-नापसंद को लेकर उनमें साधारण पति-पत्नी की तरह झगड़े और नोंकझोंक भी हुई। कैटरीना ने किचन का बहुत सारा सामान इस शॉपिंग में खरीदा है। अब सबको इंतजार है कि दोनों कब से साथ रहना शुरू करते हैं। इस मसले पर अभी तक ऋषि कपूर और नीतू सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।