रणबीर-कैटरीना के पास नहीं है एक-दूसरे के लिए समय!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मई 2015, फिर अगस्त 2015 और उसके बाद नवंबर 2015। ये तारीखें हैं निर्देशक अनुराग बसु की रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस की। परंतु यह फिल्म किसी हाल में इस साल नवंबर में भी नहीं रिलीज हो सकेगी क्योंकि आधी से ज्यादा शूटिंग होनी बाकी है। लेकिन रणबीर और कैटरीना इस फिल्म के लिए साथ में समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की नई तारीख घोषित की है जून 3, 2016। उल्लेखनीय है कि जग्गा जासूस 2013 से बन रही है और समय-समय पर अलग-अलग कारणों से लटकती रही है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद रणबीर दो फिल्में पूरी शूट भी कर चुके हैं, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा।
अब वह करन जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की भी शूटिंग कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार अनुराग बसु अपनी फिल्म की शूटिंग धीमे अंदाज में करने के लिए जाने जाते हैं। परंतु जग्गा जासूस जरूरत से ज्यादा धीमी रफ्तार से चल रही है।
पुराने पड़ गए हैं शुरू में शूट किए गए सीन
शूटिंग के दौरान उनके कैटरीना कैफ के साथ मतभेद और मनमुटाव भी सुर्खियों में रहा है। सूत्रों के अनुसार जिस हिसाब से शूटिंग हो रही है, इसके जून 2016 में रिलीज होने की उम्मीद भी कम है। अनुराग के करीबियों के अनुसार, उन्हें लग रहा है कि 2014 में जो सीन शूट किए गए थे वह कुछ पुराने से मालूम पड़ रहे हैं, इसके लिए उन्हें फिर से शूट करना होगा। क्या रणबीर-कैटरीना इसके लिए राजी होंगे?
मुद्दा यह भी है कि फिल्म का संगीत अभी तक तैयार नहीं हुआ है। प्रीतम संगीत तैयार कर रहे हैं और उन्होंने निर्देशक से समय मांगा है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि पूरी टीम के मिल कर काम करने के बावजूद इसकी रिलीज डेट और आगे बढ़ जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।