शादी के लिए रणबीर को चाहिए लड़की, कैटरीना नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या बात है, सब कुछ सबके सामने है लेकिन रणबीर कपूर है कि मानने के लिये तैयार ही नही है। कि वह कैट के साथ रिश्तों में है। दोनों के रिश्ते इतने गहरे है कि लोग तो इनकी शादी की घोषणा का इंतजार कर रहे है लेकिन रणबीर का कहना है कि जैसे ही उन्हें लड़की मिलेगी वह शादी कर लेँगे।
लड़की का है इंतजार
ये बात है हाल ही में दिल्ली में हुई एक इवेंट की जिसमें रणबीर कपूर ने अपनी शादी को लेकर ये स्टेटमेंट दी है। जब मीडिया ने बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वह शादी कब करेँगे तो इस पर कपूर खानदान के इकलौते चिराग का कहना था कि "जैसे ही उन्हें लडकी मिलेगी वह शादी कर लेँगे।"
दीपिका के साथ भी बिताया समय
एक सूत्र के अनुसार, "इस इवेंट में रणबीर कपूर के अलावा आमिर खान, दीपिका पादुकोण और कंगना रनोत भी उपस्थित थी। इसी मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान जब रणबीर कपूर बेहद अच्छे मूड में थे, यहाँ तक कि वह दीपिका के साथ मस्ती करते भी दिखे। लेकिन जब उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल पूछ लिया गया तो उन्होंने इस बारे में ज्यादा बोलना ठीक नही समझा। सोचने वाली बात ये है कि उस वक़्त अगर कैट ने ये बात सुनी होगी तो उनकी इस पर क्या प्रतिक्रिया हुई होगी।