{"_id":"7e62b104-691c-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-visited-on-ram-leela-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रामलीला' के सेट पर पहुंचे रनबीर कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रामलीला' के सेट पर पहुंचे रनबीर कपूर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में खबर आयी थी कि संजयलीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर शाहरुख खान पहुंचे थे। अब इस फिल्म के सेट पर रनबीर कपूर को देखा गया।
विज्ञापन
'रामलीला' के सेट पर रनबीर की मौजूदगी के साथ ही यह चर्चा शुरु हो गयी कि रनबीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका से मिलने पहुंचे थे लेकिन सेट पर मौजूद एक सूत्र की माने तो जब रनबीर कपूर सेट पर पहुंचे तब भंसाली रणवीर सिंह के साथ एक सोलो गीत की शूटिंग में मशरुफ थे। दीपिका सेट पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
रनबीर खासतौर पर संजय लीला भंसाली से ही मिलने गए थे। भंसाली भी रनबीर को देखकर बहुत खुश हुए। दोनों ने काफी देर बातचीत की फिर भंसाली अपनी नई कार में रनबीर को लॉग ड्राइव्ह पर ले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 'सांवरिया' के फ्लॉप हो जाने के बाद से भंसाली और रनबीर के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था यही वजह है कि रनबीर ने अपने रिश्ते सुधारने के लिए यह पहल की।