{"_id":"d2305eac-8178-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-to-clash-with-salman-at-the-box-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेशरम' से जानबूझ कर टकराएगी 'मेंटल', वजह कैटरीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बेशरम' से जानबूझ कर टकराएगी 'मेंटल', वजह कैटरीना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वह दोस्तों के दोस्त और दुश्मनों के दुश्मन हैं। इंडस्ट्री में यदि कोई ऐसा काम कर बैठता है जिससे सलमान का नुकसान हो तो वह उससे बदला जरूर निकालते हैं। ताजा मामला रणबीर कपूर का है।
विज्ञापन
सलमान की पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ इन दिनों रणबीर कपूर के साथ डेटिंग कर रही हैं। पिछले दिनों कैटरीना, रणबीर से मिलने के लिए अचानक चंडीगढ़ पहुंच गयीं। कैटरीना और रणबीर का यह रोमांस सलमान को रास नहीं आ रहा है। अब उन्होंने रणबीर से बदला लेने की नयी ट्रिक निकाली है।
विज्ञापन
सलमान खान अपनी फिल्म 'मेंटल' उसी दिन रिलीज करेंगे जिस दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' रिलीज होगी। 'बेशरम' की रिलीज तारीख तय हो गयी है। यह दो अक्टूबर को रिलीज हो रही है। सलमान खान की फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और उन्होंने इसे 'बेशरम' के साथ ही रिलीज करने के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की माने तो सलमान ने यह काम रणबीर से खुन्नस निकालने के लिए किया है। सूत्रों के अनुसार सलमान और सोहेल खान ने मिलकर इस फिल्म की रिलीज को दो अक्टूबर कर दिया है। सलमान दो अक्टूबर को फिल्म रिलीज करके रणबीर के साथ अभिनव कश्यप से भी बदला लेंगे। 'बेशरम' फिल्म को अभिनव निर्देशित कर रहे हैं। अभिनव कश्यप ने 'दबंग 2' का निर्देशन करने से मना कर दिया था। इसके बाद से सलमान से उनका दोस्ताना खत्म हो गया था।